shukra gochar 28 december 2024 these 3 zodiac sign may get new opportunites

Shukra Gochar 28 December 2024: जल्द शुक्र करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेंगे नए मौके

हिंदू कैलेंडर के हिसाब ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। अब ऐसे में शुक्र के कुंभ राशि में गोचर होने से किन राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से इस लेख में जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-26, 16:03 IST

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का विशेष महत्व है और सभी राशियों का संबंध भी ग्रहों से है। जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो व्यक्ति को शुभ और अशुभ परिणाम मिलते हैं। बता दें, दैत्यों के गुरु शुक्र 28 दिसंबर को राशि परिवर्तन करने वाले हैं और फिर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र 28 दिसंबर को रात 11 बजकर 48 मिनच पर गोचर करेंगे और यह ऐसी राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके स्वामित्व शनिदेव हैं। शुक्र ग्रह एक राशि में कुल 26 दिनों तक रहते हैं और फिर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। अब ऐसे में शुक्र के गोचर से किन राशियों को शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शुक्र गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ

mesh rashi

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए आर्थिक समृद्धि और सामाजिक मान्यता लेकर आएगा। इस दौरान नौकरी या व्यापार में तरक्की के योग हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। नए निवेश के अवसरों का लाभ उठाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर सकते हैं। सामाजिक दायरे में विस्तार होगा और आप कई नए लोगों से मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और विवाहित जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अध्ययन के लिए अनुकूल रहेगा और उन्हें सफलता मिलेगी।

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि मेष है तो अपने रिलेशनशिप को स्ट्रोंग बनाने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

शुक्र गोचर से मिथुन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

शुक्र के शुभ प्रभाव से आप अपनी जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए कई तरह की सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के लिए प्रेरित होंगे। हो सकता है आप एक नया वाहन या घर खरीदने की योजना बना रहे हों। आपके छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपकी बातचीत करने की क्षमता में काफी सुधार होगा। आप अपने विचारों को दूसरों तक प्रभावी ढंग से पहुंचा पाएंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Gemini Zodiac: मिथुन राशि वालों को नहीं पहनने चाहिए ये रत्न, हो सकता है नुकसान

शुक्र गोचर से कुंभ राशि वालों के पूरी होंगी मनोकामनाएं

gemini

शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश के साथ कई लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। कुंभ राशि वाले इस दौरान जीवन के रंगों को और गहराई से अनुभव करेंगे और कुछ अहम जीवन-सबक सीखेंगे। स्वास्थ्य और सौंदर्य पर ध्यान देने से उनका व्यक्तित्व और निखरेगा। यह समय संपत्ति संबंधी लेन-देन और नया घर खरीदने के लिए अनुकूल है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग अपने माता-पिता से दूर हैं, उनके मिलने के योग हैं। परिवार के साथ यात्रा करने और यादगार पल बिताने के अवसर मिलेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;