अगर आपकी राशि मेष है तो अपने रिलेशनशिप को स्ट्रोंग बनाने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

Vastu Tips: अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ता हर कोई चाहता है लेकिन कई बार रिश्ते में मनचाहा प्यार मिल नहीं पाता है।
अक्सर कुछ परिस्थितियों या अन्य कारणों से रिश्ते में बार-बार लगातार तनाव पैदा होता है, झगड़े होने लगते हैं, यहां तक कि रिश्ता जल्दी ही टूट जाता है।
ऐसा जरूरी नहीं कि कमी आप में या सामने वाले में हो, ग्रहों का भी रिश्ते पर प्रभाव पड़ता है जिसके कारण संबंधों में दरार-अलगाव आने लग जाता है।
वहीं, यह राशि पर भी निर्भर करता है। यानी कि हर राशि से जुड़ी कोई कमी होती है जो उस राशि के जातक के जीवन में कहीं रुकावट पैदा करती है।
इसी कड़ी में मेष राशि वालों की बात करें। तो इनका रिलेशनशिप के मामले में हाल बुरा है क्योंकि ज्यादातर मेष राशि वालों का रिश्ता कमजोर होता है।
अगर आपकी भी राशि मेष है तो आपको ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा बताये गए इन आसान से वास्तु टिप्स को ज़रूर फॉलो करना चाहिए।
रिलेशनशिप स्ट्रोंग करने के लिए एनर्जी को करें बैलेंस
- मेष राशि वाले कपल को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जहां भी साथ में समय बिताएं वह स्थान सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ हो।
- मेष राशि वाले कपल्स को नकारात्मकता (नकारात्मकता हटाने के उपाय) जल्दी घेर लेती है जिसके कारण व्यवहार में बदलाव आता है और रिश्ता धीर-धीरे खराब होने लगता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशि के लोगों को किस क्षेत्र में करनी चाहिए नौकरी?
रिलेशनशिप स्ट्रोंग करने के लिए रोमांटिक कलर चुनें
- अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो जब भी पार्टनर से मिलें गुलाबी या लाल रंग के कपड़े पहन कर मिलें या आप कोई लाल या गुलाबी वस्तु पास रखें।
- अगर आप शादीशुदा (सुखी शादीशुदा जीवन के उपाय) हैं तो कोशिश करें कि आपके बेडरूम में दीवार, बिस्तर या सजावट के सामन में लाल रंग का ज्यादा इस्तेमाल होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मेष राशि के लोगों का मेष के साथ कैसा होता है रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
रिलेशनशिप स्ट्रोंग करने के लिए बिस्तर की दिशा बदलें
- अगर आपकी राशि मेष है या आपके पार्टनर की राशि मेष है तो आप बिस्तर उस दिशा में लगाएं जहां से आपको बेडरूम का दरवाजा दिखाई दे।
- सोते वक्त जब आप बेडरूम का दरवाजा देखते हुए सोयेंगे तब आपके शरीर और आसपास की नकारात्मकता कमरे से बाहर चली जाएगी।
अगर आपकी राशि भी मेष है और आप अपने रिलेशनशिप में आ रही दिक्कतों से परेशान हो गए हैं तो यहां इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से वास्तु उपायों को अपनाकर अपने रिलेशनशिप को स्ट्रोंग बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।