तीसरे सावन सोमवार पर मंगल के राशि परिवर्तन से होगा चमत्कार, इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू

इस बार सावन का तीसरा सोमवार बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसी दिन ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा, जिससे उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। 
mangal gochar 28 july 2025 these 3 zodiac signs will get good new opportunities

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, पराक्रम, साहस और भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। जब मंगल अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ता है। 28 जुलाई 2025 को होने वाला यह गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सावन के पवित्र महीने में पड़ रहा है, जो भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का उत्तम समय होता है। मंगल का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख लेकर आएगा। आपको बता दें, मंगल 28 जुलाई को मंगल का गोचर शाम 07 बजकर 58 मिनट पर होगा। अब ऐसे में किन राशियों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी माना जा रहा है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मंगल गोचर से सिंह राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

leo-zodiac-sign-traits

सिंह राशि वालों के लिए भी यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। मंगल का यह परिवर्तन आपके भाग्य स्थान को सक्रिय करेगा, जिससे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यह समय आपके लिए भाग्य का सितारा बनकर आया है।

मंगल गोचर से वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

वृश्चिक राशि वालों को अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे और उनमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में उन्नति देखने को मिलेगी, वहीं व्यवसायियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल है, और उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें - Leo Zodiac Horoscope 2025: करियर से लेकर शादी तक के लिए कैसा रहेगा सिंह राशि का साल 2025? वार्षिक राशिफल में जानें

मंगल गोचर से मकर राशि वालों की मनोकामनाएं होंगी पूरी

capricorn-horoscope-2023-health

मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर विशेष रूप से शुभ फलदायी साबित होगा। रुके हुए काम बनेंगे और जिन इच्छाओं को आप लंबे समय से पूरा करना चाह रहे थे, उनके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

इसे जरूर पढ़ें - Makar Aka Capricorn Horoscope 2025: मकर राशि के जातकों के लिए प्रेम, वित्त, परिवार और स्वास्थ्य हर तरह से कैसा रहेगा यह साल? जानें पंडित जी से

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP