Shubh Tithi And Muhurat: मई में मायके जाने का कर रही हैं प्‍लान, तो इन शुभ तिथियों और मुहूर्त में ही जाएं

मई के महीने में मायके जाने की सोच रही हैं, तो पहले पंडित जी द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त को ध्‍यान से पढ़ लें। शुभ तिथियों में अगर आप मायके जाएंगी, तो घर में खुशहाली भर देंगी। 
image

उम्र कोई भी हो हर महिला के मन में उसके मायके के लिए एक विशेष स्‍थान होता है। हालांकि, शादी के बाद ससुरल की जिम्‍मेदारियों को निभाते-निभाते अक्‍सर महिलाएं अपने मायके नहीं जा पाती हैं या फिर उन्‍हें मायके जाने के अवसर बहुत कम मिलते हैं। ऐसे में आप जब भी मायके जाएं, तो अपने साथ ढेर सारी संपन्‍नयता, सुख और समृद्धि लेकर जाएं। इसके लिए आपको शुभ दिन और शुभ मुहूर्त का ध्‍यान रखना होगा। हालांकि, माता-पिता भगवान का ही स्‍वरूप होते हैं और भगावन से मिलने का कोई शुभ मुहूर्त नहीं होता है। मगर यह मिलन और भी ज्‍यादा सकारात्‍मक हो, इसके लिए आपको पंडित सौरभ त्रिपाठी जी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ही मायके जाने का प्‍लान बनाना चाहिए।

पंडित जी कहते हैं, "बेटियां तो घर की लक्ष्‍मी होती हैं, शादी के बाद दूसरे के घर की लक्ष्‍मी भी बन जाती हैं। ऐसे में शादी के बाद मायके जाने के लिए यदि वो सही दिन और समय का चुनाव करें, तो वे अपने साथ मायके में सौभाग्‍य लेकर जाती है।"

मई 2025 में कब जाएं अपने मायके?

लोगों में विवाहित महिलाओं के मायके जाने को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां हैं। कोई कहता है मंगलवार को मायके नहीं जाना चाहिए तो कोई कहता है रविवार के दिन बहु को घर की चौखट से कदम बाहर नहीं रखने चाहिए। मगर अपने घर आपने माता-पिता से मिलने के लिए आपको जरा भी सोचने की जरूरत नहीं है। उनसे मिलने के लिए हर दिन शुभ और अच्‍छा है। मगर आप यदि आपने साथ सकारात्‍मक ऊर्जा लेकर जाना चाहती हैं, तो पंडित जी द्वारा बताए गए दिनों में आपको मायके जाना चाहिए।

may 2025 shubh muhurat

18 मई (रविवार)

शुभ समय - प्रातः 5:59 से 6:28 तक

मायके जाने के लिए यह तिथि और समय अत्यंत शुभ है। रविवार का दिन वैसे भी परिवार से मिलने के लिए सबसे अच्‍छा होता है। इस दिन आपको सुबह-सुबह ही अपने मायके के लिए प्रस्‍थान कर लेना चाहिए। ऐसा करने पर आप अपने साथ अपने मायके सकारात्‍मक ऊर्जा लेकर जाएंगी। यह यात्रा आपके लिए सौभाग्‍यपूर्ण बन सकती हैं।

19 मई (सोमवार)

शुभ समय- शाम 7:12 से 8:00 तक

सोमवार का दिन चंद्रमा को समर्पित होता है। यह दिन मन की शांति और भावनात्‍मक जुड़ाव के लिए सबसे अच्‍छा होता है। वैसे भी चंद्रमा माता का प्रतिनिधित्‍व करता है। ऐसे में आप इस दिन शाम के समय अपने मायके जाएं। मायके जाने से पहले आपको माथे पर चंदन का टीका भी लगाना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना गया है।

इसे जरूर पढ़ें-क्या अविवाहित लड़कियों को मंगलवार के दिन नहीं धोने चाहिए बाल?

may 2025 dates to visit mayaka

23 मई (शुक्रवार)

शुभ समय-प्रातः 5:57 से 7:28 तक

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन मायके जाना आपके लिए वैसे भी अच्‍छा रहेगा। अच्‍छा होगा कि आप सुबह-सुबह ही अपने मायके निकल जाएं। पंडित जी कहते हैं, "आज के दिन यदि आप मायके जा रही हैं, तो घर से बाहर निकलने से पूर्व मुख्‍य द्वार पर पानी से भरा एक लोटा रख दें। ऐसा करने से आप बेशक अपने मायके खाली हाथ जा रही हों, मगर वहां जाकर आप अपनी सकारात्‍मक ऊर्जा से पूरा घर भर देंगी। "

पंडित जी कहते हैं, "ज्योतिष शास्त्र में स्त्रियों के मायके जाने का संबंध चंद्रमा की स्थिति, नक्षत्र और तिथि से जोड़ा गया है। चंद्रमा की स्थिति सही है, तो सब शुभ होगा। वहीं अशुभ योग में आप मायके जाएंगी तो इससे तनाव, विवाद और दुर्भाग्‍य की स्थिति बन सकती है।"

अंत में यही सलाह दी जाती है कि अगर आप मायके जा रही हैं, तो सही मुहूर्त की जांच जरूर करवा लें। वहीं विशेष परिस्थितियों में मायाके जानें के लिए आपको किसी शुभ तिथि और मुहूर्त की जरूरत नहीं है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP