सावन माह की शिवरात्रि इस साल 2 अगस्त, दिन शुक्रवार की पड़ रही है। जहां एक ओर ऐसी मान्यता है कि सावन में पड़ने वाली शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है तो वहीं, दूसरी ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पूजन के साथ-साथ अगर इस दिन भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी की आराधना कर उनके मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे घर में धन-वैभव बना रहता है और कभी भी दरिद्रता पैर नहीं पसार पाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि सावन शिवरात्रि के दिन माता अशोक सुंदरी के कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए।
ॐ क्लीं ऐं ह्रीं अशोक सुन्दर्यै स्वाहा।।
ॐ ऐं ह्रीं अशोक सुन्दर्यै शांतिं देहि स्वाहा ।।
ॐ ऐं ह्रीं अशोक सुन्दर्यै सिद्धि मे देहि स्वाहा।।
ॐ जयन्ती मङ्गलमय्या अशोक सुन्दरी देवी । त्रिपुराम्बिका रूपिणी त्रिलोकी जननी।।
यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2024 Daan: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति
सावन शिवरात्रि के दिन अशोक सुंदरी के मंत्रों का जाप करने से सुखों की प्राप्ति होती है।
घर में वैभव बना रहेता है और पैसों की कमी एवं दरिद्रता से छुटकारा मिल जाता है।
सावन शिवरात्रि के दिन अशोक सुंदरी के मंत्र जाप से घर की नकारात्मकता दूर होती है।
अशोक सुंदरी माता को सौंदर्य की देवी भी कहते हैं और इनकी पूजा से सुंदरता बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर करें ये महाउपाय, बनेंगे शीघ्र विवाह के योग
सावन शिवरात्रि के दिन अशोक सुंदरी की पूजा के दौरान कनेर के फूल अवश्य चढ़ाएं।
अशोक सुंदरी के मंत्रों का जाप का जाप 11, 21 या 51 बार करने से शुभ फल मिलता है।
अशोक सुंदरी के मंत्रों का जाप शुरू करने से पहले शिवलिंग का जलाभिषेक जरूर करें।
शिवलिंग के आगे का भाग अशोक सुंदरी का होता है। ऐसे में उस भाग में भी जल चढ़ाएं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर सावन शिवरात्रि के दिन अशोक सुंदरी के कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।