Sawan Shivratri  donate these things for prosperity

Sawan Shivratri 2024 Daan: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

सावन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-30, 11:53 IST

सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। सावन शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। वैसे तो सावन का हर दिन शुभ होता है, लेकिन सावन शिवरात्रि का दिन उत्तम माना गया है। इसके अलावा सावन में सोमवार, प्रदोष व्रत और शिवरात्रि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए अच्छे दिन माने जाते हैं। बता दें, इस साल सावन शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। अगर आप इस दिन व्रत रख रहे हैं, तो भोलेबाबा की पूजा लिधिवत रूप से करें। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। ऐसा करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन भी सुखी रहता है। अब ऐसे में इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। 

सावन शिवरात्रि के दिन करें काल तिल दान

 kale til ke upay

सावन शिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन काले तिल का दान करने से व्यक्ति को पितृदोष से छुटकारा मिल जाता है। काले तिल का दान आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है और धन लाभ के योग बनते हैं। काले तिल का दान करने से आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए सावन शिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करना सौभाग्यशाली माना जाता है। 

सावन शिवरात्रि के दिन करें गुड़ का दिन

सावन शिवरात्रि के दिन गुड़ का दान करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है। गुड़ का दान करने से मनचाहे फल की भी प्राप्ति हो सकती है। इसलिए गुड़ का दान जरूर करें।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Shivratri 2024 Kab hai: जानें कब पड़ेगी सावन की शिवरात्रि, क्या है शिव पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सावन शिवरात्रि के दिन करें अन्न का दान 

anna daan significance

सावन शिवरात्रि के दिन अन्न का दान करना लाभदायी माना जाता है। अन्न का दान करने से व्यक्ति को कभी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही मां अन्नपूर्णा की भी कृपा होती है। इसलिए सावन शिवरात्रि के दिन अन्न का दान विशेष रूप से करें। बता दें, अन्न का दान करना महादान माना जाता है। इसका दान करने से व्यक्ति को आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर करें ये महाउपाय, बनेंगे शीघ्र विवाह के योग

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;