हनुमान मंदिर में राम कीर्तन करने की सोच रहे हैं तो ध्यान रखें ये नियम

हनुमान जी को प्रसन्न करना हो तो श्री राम का नाम जाप करना श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं, अगर हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के साथ-साथ संकटों से छुटकारा पाना हो तो हनुमान मंदिर जाकर श्री राम के नाम का कीर्तन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी के मंदिर में श्री राम के नाम का कीर्तन करने से अखंड फलों की प्राप्ति होती है। हालांकि, श्री राम नाम का कीर्तन करने के भी कुछ नियम हैं जिनका ध्यान रखना आवश्यक नहीं तो इससे दोष उत्पन्न होता है। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से हनुमान मंदिर में श्री राम कीर्तन करने के नियम।
हनुमान मंदिर में राम कीर्तन से पहले करें शुद्धि (Hanuman Mandir Mein Ram Kirtan Se Pehle Kare Shuddhi)
कीर्तन शुरू करने से पहले, भक्तों को स्नान करके या हाथ-पैर धोकर खुद को शुद्ध करना चाहिए। साफ और पारंपरिक वस्त्र पहनना उचित माना जाता है। मन को शांत और एकाग्र रखना महत्वपूर्ण है। किसी भी नकारात्मक विचार या भावनाओं से बचें।
यह भी पढ़ें: हनुमान जी का प्रिय पेड़ कौन सा है? जानें उसकी पूजा के लाभ
हनुमान मंदिर में राम कीर्तन से पहले करें स्थान का सम्मान (Hanuman Mandir Mein Ram Kirtan Se Pehle Kare Sthan Ka Samman)
मंदिर परिसर में शांति और पवित्रता बनाए रखें। कीर्तन के लिए निर्धारित स्थान पर ही बैठें। यदि कोई विशेष व्यवस्था न हो तो पंक्तिबद्ध और व्यवस्थित तरीके से बैठें ताकि दूसरों को असुविधा न हो। मंदिर की संपत्ति और मूर्तियों का सम्मान करें। स्वच्छता बनाएं।
हनुमान मंदिर में राम कीर्तन से पहले करें श्री राम का ध्यान (Hanuman Mandir Mein Ram Kirtan Se Pehle Kare Shri Ram Ka Dhyaan)
हनुमान मंदिर में कीर्तन से पहले श्री राम का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें और 'जय जय श्री राम' के साथ ही कीर्तन आरंभ करें। इसके अलावा, कोशिश करें कि कीर्तन में किसी फिल्मी धुन को न गाएं बल्कि श्रद्धा भाव से भरे हुए भजनों को ही गाएं।
यह भी पढ़ें: श्री हनुमान जी की आरती: 'आरती कीजै हनुमान लला की' से करें बजरंगबली को प्रसन्न, मिलेंगे शुभ परिणाम
हनुमान मंदिर में राम कीर्तन से पहले स्थापित करें प्रतिमा (Hanuman Mandir Mein Ram Kirtan Se Pehle Sthaapit Kare Pratima)
हनुमान जी के मंदिर में राम कीर्तन शुरू करने से पहले श्री राम की प्रतिमा को विधिवत स्थापित करें। श्री राम को फूल, चंदन, माला आदि अर्पित करें। श्री राम को भोग लगायें और उसके बाद फिर कीर्तन का आरंभ करें। कीर्तन में श्री राम के गुणों और लीलाओं का गुणगान करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- हनुमान मंदिर में किस समय करना चाहिए राम कीर्तन?
- हनुमान मंदिर में राम कीर्तन हमेशा शाम के समय करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।