Rath Saptami Ke Din Aise Kare Surya Ko Majboot: रथ सप्तमी का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना गया है। पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी के रूप में मनाया जाता है।
इस साल रथ सप्तमी का पर्व 16 फरवरी, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। साथ ही, यह दिन सूर्य को मजबूत करने के लिए भी बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि रथ सप्तमी के दिन कि उपायों को आजमाकर सूर्य को कुंडली में मजबूत किया जा सकता है। साथ ही, जानेंगे कि सूर्य के मजबूत होने पर कौन से लाभ मिलते हैं।
रथ सप्तमी के दिन सूर्य को मजबूत करने के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाएं। जल के लोटे में रोली मिलाएं और सूर्य देव के सभी 12 नामों का उच्चारण करते हुए उन्हें जल अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: Rath Saptami 2024 Daan: रथ सप्तमी के दिन करें इन चीजों का दान, भाग्य का मिलने लगेगा साथ
रथ सप्तमी के दिन लाल रंग के वस्त्रों का दान करें और खुद भी लाल रंग के वस्त्र ही धारण करें। इसके अलावा, इस दिन लाल रंग की दाल का भी आप दान कर सकते हैं।
रथ सप्तमी के दिन तेजफल के पेड़ को जल चढ़ाएं और उसकी 11 परिक्रमा करें। इस उपाय से भी कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं। आप अशोक के पेड़ की पूजा भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rath Saptami 2024 Date: कब है रथ सप्तमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
रथ सप्तमी के दिन अशोक के पड़ को जल चढ़ाने और उसकी परिक्रमा लगाने से भी सूर्य की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। सूर्य को मजबूत करने के लिए घी का दीपक जलाएं।
घी का दीपक जलाकर उसे सूर्य देव को दिखाएं और भी अशोक के पेड़ के पास रख आएं। सूर्य चालीसा का पाठ करें और सूर्य देव की आरती भी गाएं। इससे सूर्य मजबूत होंगे।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर रथ सप्तमी के दिन कैसे करें सूर्य को कुंडली में मजबूत और क्या हैं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।