
(Ram navami 2024 puja vidhi and samagri list) हिंदू पंचांग के अनुसार आज 17 अप्रैल को राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन को प्रभु श्रीराम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें प्रभु श्रीराम की पूजा नवमी तिथि के दिन करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही उनकी कृपा भी बनी रहती है। अब ऐसे में अगर आप राम नवमी के दिन श्रीराम की पूजा करना चाहते हैं, तो किस विधि से करना चाहिए, पूजन सामग्री क्या है। इसके बारे में जानना जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम की पूजा के लिए पूजन सामग्री के बारे में विस्तार से जानें।
राम दरबार की तस्वीर, रोली, मौली, चंदन, श्रीराम की पीतल या चांदी की प्रतिमा, अभिषेक के लिए दूध, दही, शहद, शक्कर, गंगाजल, अक्षत, कपूर, फूल, फल, सुंदरकांड के लिए पुस्तक, पान, लौंग, इलायची, केसर, ध्वजा, पांच फल, हल्दी, इत्र, माला, सिंदूर, पीला वस्त्र, दीप तुलसी दल आदि।
राम नवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। उसके बाद भगवान श्रीराम की पूजा के लिए चौकी रखें और उसपर प्रभु की प्रतिमा को विराजित करें। उसके बाद कलश स्थापित करें। इसी के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा भी साथ रखें। पश्चात रामलला की प्रतिमा की पूजा विधिवत रूप से करें और राम जी का आवाहन करें। रामलला का दुग्धाभिषेक करें। दही, दूध मिलाकर अभिषेक कराएं। अभिषेक करने के बाद उन्हें फूल अर्पित करें। मस्तक पर तिलक लगाएं। भगवान रामलला को तिलक लगाने के बाद 108राम-राम का एक माला जाप करें। फिर आरती करें। इस तरह से विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करें।
इसे जरूर पढ़ें - Ram Navami Kab Hai 2024: कब है राम नवमी 16 या 17 अप्रैल, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

रामनवमी के दिन इन मंत्रों का 108 बार जाप करें। इससे व्यक्ति के ऊपर रामलला की कृपा बनी रहेगी। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन घर में जरूर करें इन चीजों की स्थापना, सदैव बनी रहेगी समृद्धि
राम नवमी के दिन इस विधिवत प्रभु श्रीराम की पूजा-पाठ करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।