Mopping with sesame water for good Fortune

तिल डालकर पोछा लगाने से क्या होता है?

तिल के पानी से पोछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि का भी आगमन हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी चल रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-05-31, 10:01 IST

(mopping with sesame water for good fortune) ज्योतिष शास्त्र में तिल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। तिल का उपयोग पूजा-पाठ में विशेष रूप से किया जाता है। भगवान विष्णु को तिल अत्यंत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाता है, तो व्यक्ति को तिल से संबंधित कई ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में शास्त्र में तिल डालकर पोछा लगाने का क्या महत्व है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

तिल के पानी से पोछा लगाने के फायदे (Benefits of mopping with sesame water)

mopping with salt water benfits

ज्योतिष की दृष्टि से देखें, तो तिल के पानी से पोछा लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो सकता है और परिवार में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। इसके अलावा अगर घर कोई व्यक्ति अधिक बीमार रहता है, तो उसके स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है। तिल को भगवान गणेश और शनिदेव का प्रिय माना जाता है। माना जाता है कि तिल में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता होती है। इसलिए, तिल डालकर पोछा लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। इसके अलावा अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। ऐसा माना जाता है कि तिल  तिल डालकर पोछा लगाने से पापों का नाश होता है और पुण्य प्राप्त होता है।

तिल का शनिदेव से संबंध (Relation of sesame seeds to Shani Dev)

ज्योतिषाचार्य के अनुसार तिल का संबंध शनिदेव से है। इसलिए शनिवार के दिन तिल को पानी में डालकर उसका पोछा लगाना चाहिए। इससे शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। इसके अलावा आपके सभी काम भी बनने लग जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें - पानी में कपूर डालकर पोछा लगाने से क्या होता है?

तिल से दूर होगी सभी बीमारियां (diseases will be cured by sesame seeds)

तिल स्वास्थ्य के लिहाज से भी शुभ माना जाता है। इसलिए हफ्ते में एक शनि शनिवार को तिल के पानी से पोछा लगाने व्यक्ति के स्वास्थ्य होगा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो सकता है। इसलिए तिल के पानी से पोछा लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें - क्या नमक के पानी से पोछा लगाने से दूर होती है नकारात्मकता? जानें क्या कहता है शास्त्र

तिल से वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा  (Sesame seeds will help in getting relief from Vaastu defects)

black sesame main

कई बार व्यक्ति चीजें गलत जगह रख देता है। जिससे उसे वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। इसलिए तिल के पानी से पोछा लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

शनिवार के दिन तिल के पानी से पोछा लगाएं। इससे लाभ हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;