mantras for applying tilak

शरीर के विशेष हिस्सों पर कुछ मंत्रों के साथ लगाएं तिलक, मिलेगी कई कष्टों से मुक्ति

आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर तिलक लगाना बहुत लाभकारी माना जाता है और इसके अलग फायदे हो सकते हैं। वहीं यदि आप तिलक लगाने के साथ कुछ मंत्रों का उच्चारण करते हैं तो इसके दोगुने फल मिलते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-08, 12:00 IST

ज्योतिष के अनुसार शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तिलक लगाना व्यक्ति को शुभ फल देता है। हिंदू धर्म में तिलक का बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। यह केवल धर्म के साथ एक व्यक्ति की पहचान नहीं है, बल्कि चेतना का विस्तार करने का एक उपकरण भी माना जाता है।

तिलक यदि माथे के बीचों-बीच लगाया जाता हैं तो यह शरीर के सातों चक्रों को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसा भी कहा जाता है कि यदि आप तिलक शरीर के सही स्थानों पर लगाते हैं और कुछ विशेष मंत्रों का उच्चारण करते हुए इसे लगाते हैं तो इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं और इसका आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर होता है।

जब कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के शरीर के किसी भी हिस्से में तिलक लगाता है तो इसका प्रभा दोनों के मन पर सामान रूप से पड़ता है और दोनों की ऊर्जा का आदान-प्रदान होने से उनके बीच सामंजस्य बना रहता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि शरीर के किस हिस्से में किस मंत्र के साथ तिलक लगाना चाहिए। 

तिलक लगाने का महत्व 

तिलक उन चिन्हों को संदर्भित करता है जो वैष्णव भक्त अपने शरीर पर खुद को और दूसरों को यह याद दिलाने के लिए लगाते हैं कि हम सभी भगवान के शाश्वत सेवक हैं। माथे पर अलग आकार का तिलक भक्ति के अलग प्रकारों के बारे में बताता है।

जब हम यू-आकार का निशान माथे पर बनाते हैं, जिसे वैष्णव तिलक भी कहा जाता है तब यह भगवान विष्णु की एड़ी का प्रतिनिधित्व करता है और इसका अंडाकार हिस्सा तुलसी के पत्ते का प्रतिनिधित्व करता है। शरीर के बारह भागों पर तिलक लगाया जाता है और प्रत्येक तिलक के साथ भगवान के बारह नामों का उच्चारण किया जाता है। 

माथे पर तिलक लगाते समय पढ़ें यह मंत्र 

tilak on forehead benefits

जब आप स्वयं या किसी अन्य व्यक्ति के माथे पर तिलक लगाते हैं तो यह शरीर के सभी चक्रों को नियंत्रित करने के लिए लगाया जाता है। माथे पर तिलक लगाते समय आप 'ॐ श्री केशवाय नमः ' मंत्र का जाप करें। इससे आपको तिलक के पूर्ण लाभ मिलते हैं और तिलक का प्रभाव आपके पूरे शरीर पर होता है जो आपके ऊर्जा चक्रों को संतुलित करने में मदद करता है। 

इसे जरूर पढ़ें: माथे पर तिलक लगाना क्यों होता है शुभ, जानें इसके ज्योतिषीय फायदे

छाती पर तिलक लगाते समय पढ़ें यह मंत्र

हमारे शरीर के छाती वाले हिस्से में भी भगवान का हाथ होता है और यदि आप इस हिस्से पर तिलक लगाती हैं तो आपके शरीर के भीतर की सभी ऊर्जाओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। छाती पर तिलक लगाते समय आपको 'ॐ श्री माधवाय नमः' मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है ,ऐसा करने से आपके शरीर के सभी ग्रह मजबूत होते हैं।  

गर्दन पर तिलक लगाते समय पढ़ें यह मंत्र 

benefits of applyng tilak on neck

आपके शरीर का गर्दन वाला हिस्सा मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। यदि आप गर्दन पर तिलक लगाती हैं तो मंगल को मजबूत किया जा सकता है। यदि आपकी किसी गलती की वजह से कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है तो गर्दन में तिलक लगाना लाभकारी माना जाता है। शरीर के इस स्थान पर तिलक लगाते समय आपको 'ॐ श्री गोविंदाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी वाणी में सदैव मिठास बनी रहती है।

कमर पर तिलक लगाते समय पढ़ें यह मंत्र

आपको हमेशा कमर की दाहिनी  तरफ तिलक लगाने की सलाह दी जाती है। यदि आप कमर पर तिलक लगाते समय 'ॐ श्री विष्णवे नमः' मंत्र का जाप करते हैं तो यह आपके लिए शुभ माना जाता है। वहीं यदि आप कमर के बाई तरफ तिलक लगाते हैं तो आपको 'ॐ श्री वामनाय नमः' मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है।

नाभि पर तिलक लगाते समय पढ़ें यह मंत्र 

tilak on nabhi benefits

नाभि पर तिलक लगाने से शरीर में जीवन ऊर्जा का संचार होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है और जीवन शक्ति को बढ़ाता है। नाभि पर तिलक लगाते समय आपको 'ॐ मधुसूदनाय नमः' मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है।

मान्यता है कि मधुसूदन भगवान विष्णु का एक नाम है, जो मधु नामक राक्षस के संहारक हैं। इस मंत्र का जाप करने से नाभि क्षेत्र में ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है जिससे मनुष्य शरीर को पूर्ण लाभ होता है। 

इसे जरूर पढ़ें: नाभि पर हल्दी का तिलक लगाने से क्या होता है?

भुजाओं पर तिलक लगाते समय पढ़ें यह मंत्र 

ज्योतिष में मान्यता है कि भुजाओं पर तिलक लगाने से शारीरिक शक्ति और ऊर्जा में वृद्धि होती है। यह उपाय हमें हमारे कर्तव्यों को पूरा करने की शक्ति और साहस प्रदान करता है। भुजाओं पर तिलक लगाने के लिए आपको विशेष मंत्रों का जाप करने की सलाह दी जाती है। दाहिनी भुजा में तिलक लगाते समय 'ॐ गोविन्दाय नमः' मंत्र और बाईं भुजा में तिलक लगाते समय ' ॐ विष्णवे नमः' मंत्र का जाप करें। 

माथे के साथ शरीर के किसी भी हिस्से में तिलक लगाने के विशेष लाभ हैं और आपको यहां बताए मंत्रों का जाप करने की सलाह दी जाती है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;