mangal dosh nivaran ke liye kyu kiya jata hai bhaat pujan

मंगलदोष निवारण के लिए क्यों किया जाता है भात पूजन, जानें सही तरीका

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए उपाय बताए गए हैं। अब ऐसे में मांगलिक दोष से छुटकारा पाने के लिए भात पूजन का महत्व क्या है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-24, 08:30 IST

ज्योतिष शास्त्र में मंगलदोष निवारण के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जिसे करने से व्यक्ति को ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है। अगर बात करें, मांगलिक दोष की, तो यह कुंडली में दोष तब लगता है, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह लग्न, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम या द्वादश भाव में स्थित होता है, तो उसे मांगलिक माना जाता है। मांगलिक दोष के कारण विवाह जीवन में कलह, अशांति जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मांगलिक दोष को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय गए हैं, जिसमें से एक भात पूजन भी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि मांगलिक दोष के निवारण के लिए भात पूजन क्यों करते हैं और इसे करने के नियम क्या हैं?

मांगलिक दोष निवारण के लिए भातपूजन

bhat puja

मांगलिक दोष निवारण के लिए भात पूजन किया जाता है। भात से अर्थ है चावल से पूजा करना। ऐसी मान्यता है कि जिस भी जातक की कुंडली में मांगलिक दोष है, उसे चावल से शिवलिंग रूपी मंगलदेव की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। जो भी व्यक्ति मांगलिक हैं, उन्हें विवाह से पहले भात पूजा जरूर करवाना चाहिए। इस पूजा में सबसे पहले भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा भी की जाती है और इसके बाद नवग्रह पूजन होता है। उसके बाद कलश पूजन और शिवलिंग रूपी भगवान का पंचामृत से पूजा और अभिषेक किया जाता है। इस दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाता है।
इसके बाद भगवान को भात चढ़ाते हैं और मंगल जाप करने के बाद मंगलदेव की आरती की जाती है।
अगर आप भी मांगलिक दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मध्यप्रदेश के उज्जैन में मंगलनाथ मंदिर में भात पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मंगल ग्रह की उत्पत्ति का स्थान यहीं है।

इसे जरूर पढ़ें - कितनी तरह के मांगलिक दोष होते हैं? जानें आपका कौन सा है

भात पूजन करने के महत्व

मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और इसकी प्रकृति उग्र होती है। कुंडली में मंगल दोष होने पर व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भात पूजन से मंगल दोष के दुष्प्रभाव कम होते हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। भात पूजन से घर में शांति और समृद्धि आती है। मंगल ग्रह स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है। भात पूजन से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और रोगों से मुक्ति मिलती है।

यह विडियो भी देखें

mangal naath

इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: विवाह से पहले 'मंगल दोष' के उपाय, पंडित जी से जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;