magh purnima 2025 put milk and honey in bath water for moksha

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन इन दो चीजों को जल में मिलाकर करें स्नान, मिलेगा शाही स्नान जितना फल

माघ पूर्णिमा को सभी पूर्णिमा तिथि में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह पूर्णिमा सुख-समृद्धि और उत्तम फलदायी माना जाता है। अब ऐसे में अगर आप माघ पूर्णिमा के दिन सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं तो इस दिन स्नान करने के दौरान जल में दो चीजों को डालकर स्नान करना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-02-05, 07:30 IST

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत अधिक महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव को समर्पित है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। कई लोग इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा भी करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। अब ऐसे में इस दिन नहाने के पानी में दो चीजें ऐसी है। जिसे डालकर नहाने से मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

माघ पूर्णिमा के दिन नहाने के पानी में दूध डालकर करें स्नान

milk

माघ पूर्णिमा के दिन स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है। यदि आप नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं, तो घर पर ही पानी में गंगाजल और दूध मिलाकर स्नान कर सकते हैं। दूध को चंद्रमा का कारक माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन दूध डालकर नहाने से चंद्रमा मजबूत होता है, जिससे मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है। आपको बता दें, दूध में शांत और शीतल गुण होते हैं। दूध डालकर नहाने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान का सबसे अच्छा समय ब्रह्म मुहूर्त होता है। ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से पहले का समय होता है। इस समय स्नान करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

इसे जरूर पढ़ें -  Purnima Tithi 2025: साल 2025 में कब-कब पड़ेंगी पूर्णिमा तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त

माघ पूर्णिमा के दिन नहाने के पानी में शहद डालकर करें स्नान

honey

माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के पानी में शहद मिलाकर नहाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यदि आप गंगा नदी में स्नान करने नहीं जा सकते हैं, तो आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल और शहद मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Festival Calendar 2025 : मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक, जानें इस वर्ष कब पड़ेगा कौन सा त्‍योहार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;