Guruwar Upay: गुरुवार को करें ये उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि


Nikki Rai
11-10-2023, 12:03 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में गुरुवार का दिनभगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में कुछ उपाय करके आपको भी सुख-समृद्धि मिलेगी। आइए जानें-

केले के पेड़ की पूजा

    हिंदू धर्म में ऐसी मान्यताएं हैं कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है, ऐसे में इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए और केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

हल्दी से स्नान

    इस दिन पानी में हल्दी डालकर उससे स्नान करें। इससे आपके आसपास की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-शांति मिलती है।

झाड़ू-पोंछा नहीं

    ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन झाड़ू-पोंछा लगाने से बचना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। अगर आप झाड़ू-पोंछा लगाते हैं, तो इससे गुरु ग्रह की दशा कमजोर हो सकती है।

दीपक जलाएं

    इस दिन आपको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए केले के पेड़ के सामने दीपक जलाना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

पीले रंग के वस्त्र

    गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। इससे आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है।

दान करें

    इस दिन पीली चीजों का दान करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आपको पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चना, पीले फल का दान करना चाहिए।

उधार से बचें

    किसी भी जातक को गुरुवार को किसी को उधार नहीं देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। इसके आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

    आप भी गुरुवार को ये उपाय आजमा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com