image

क्या सच में Evil Eye बिगाड़ सकती है आपके काम?

बुरी नजर की अवधारणा के अनुसार, यह आपके जीवन में कई तरह के नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, मुख्य रूप से ये आपके उन कामों को भी बिगाड़ सकती है जिनमें आप पारंगत होते हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सच में बुरी नजर इतनी शक्तिशाली है? आइए जानें कि क्या बुरी नजर वास्तव में आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है या यह केवल एक मिथ है?
Editorial
Updated:- 2025-07-04, 22:28 IST

कई बार आपके किसी भी काम में मिलने वाली असफलता का कारण बुरी नजर को माना जाता है। बुरी नजर या टोक आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकती है। यही नहीं कई बार आपने ये भी सुना होगा कि नजर लगने की वजह से किसी की अच्छी नौकरी या व्यापार में भी तुरंत घाटा नजर आने लगा। नजर से न जाने कितनी बार हमारी पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। वास्तव में देखा जाए तो लोग ऐसा अक्सर कहते हैं कि नजर लगने से आपके सारे काम बिगड़ जाते हैं और इसका आपके जीवन में बहुत बुरा प्रभाव होता है, लेकिन क्या वास्तव में बुरी नजर होती है? क्या यह सच है कि आपके शुभ काम को पल भर में अशुभ बनाने में बुरी नजर का बड़ा हाथ हो सकता है? क्या सच में यह बुरी नजर बिगाड़ कर रख देती है आपके काम? ऐसे न जाने सवाल हमें भीतर तक झकझोर कर रख देते हैं और हम अपने आस-पास के लोगों से इन प्रश्नों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। यही नहीं कई बार हम जाने अनजाने इसे सच ही मान बैठते हैं और किसी भी काम के बिगड़ने पर बुरी नजर को ही दोषी मान बैठते हैं। आइए सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें इसके बारे में।

क्या सच में होती है बुरी नजर?

is evil eye true

दरअसल ऐसा माना जाता है कि बुरी नजर आपके काम बिगाड़ती है, लेकिन वास्तव में बुरी नजर जैसी कोई चीज नहीं होती है बल्कि ये एक मिथ होता है जिसे हम सदियों से समझते चले आ रहे हैं और इसका डर हमारे मन मस्तिष्क में बढ़ता जा रहा है। बुरी नजर का प्रभाव हमारे मन की कमजोरी के कारण होता है। जब हम अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने देते हैं और अपनी इच्छाशक्ति को कमजोर बनाते हैं, तो हम नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में आ जाते हैं। इससे हमारे काम बिगड़ सकते हैं और जीवन में समस्याएं आ सकती हैं यही वो कारण होता है जिसकी वजह से हमें ऐसा लगने लगता है कि हमारे जीवन में किसी बुरी नजर का साया मौजूद है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Astrologer Parduman Suri (@astro_parduman)

बुरी नजर आपके कमजोर मन की वजह से काम करती है

is evil eye really work

जिन लोगों की दृढ़ इच्छाशक्ति कमजोर होती है उन्हें बुरी नजर लगती है और उनके विचारों में परिवर्तन होने लगता है। वास्तविकता यह है कि कोई भी नकारात्मक ऊर्जा उन्हीं लोगों को प्रभावित कर सकती है जिनकी इच्छाशक्ति कमजोर होती है। कोई भी नकारात्मक ऊर्जा उन्हीं लोगों को प्रभावित कर सकती है जिनकी इच्छाशक्ति कमजोर होती है। जब हम अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने देते हैं और अपनी इच्छाशक्ति को कमजोर बनाते हैं, तो हम नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में आ सकते हैं। इससे हमारे काम बिगड़ सकते हैं और जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

इसलिए ज्योतिष में कहा जाता है कि अपने मन को मजबूत बनाना और सकारात्मक विचारों को अपनाना बहुत जरूरी है। जब हम अपने मन को मजबूत बना सकते हैं और अपनी इच्छाशक्ति को बढ़ा सकते हैं, तो हम बुरी नजर के प्रभाव से बच सकते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इससे हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्‍या सच में दरवाजे पर नींबू मिर्ची लटकाने से बुरी नजर नहीं लगती?

बुरी नजर है या नहीं क्या कहते हैं प्रेमानंद जी

evil eye true or not

वृंदावन के जाने माने पंडित प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, नजर जैसी कोई चीज नहीं होती है। हम अक्सर अपनी असफलता का कारण नजर को मान बैठते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि हमारी असफलता के पीछे हमारे अपने प्रयासों की कमी या नकारात्मक विचार हो सकते हैं। प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि अगर किसी में भी ताकत है तो वो उन्हें नजर लगाकर दिखाए। उनका कहना है कि आप घर से जब भी निकलें तब राधा-राधा नाम जपो। इससे आपको कोई बाधा नहीं आएगी और आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। प्रेमानंद जी की बातें हमें अपनी आंतरिक शक्ति पर विश्वास करने और सकारात्मक विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Evil Eye Remedy: बुरी नजर से बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो आप भी आजमा सकती हैं काली मिर्च के ये ज्योतिष उपाय

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या बुरी नजर सच में काम करती है?
बुरी नजर का काम करना या न करना आपकी इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;