अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। इस व्रत को माताएं अपनी संतान की उन्नति और कुशलता के लिए रखती हैं। इस साल जितिया व्रत 25 सितंबर, दिन मंगलवार का पड़ रहा है। जितिया व्रत में भगवान जीमूतवाहन की पूजा का विधान है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि भगवान जीमूतवाहन की पूजा के बाद उन्हें भोग लगाना भी आवश्यक है। ऐसे में आइये जानते हैं कि जितिया व्रत के दौरान भगवान जीमूतवाहन को कौन सी चीजों का भोग लगाना चाहिए।
जितिया व्रत के दौरान भगवान जीमूतवाहन की पूजा के बाद उन्हें पांच प्रकार के फल चढ़ाए जाते हैं। ऐसी अमान्यता है कि पांच प्रकार के फल भगवान जीमूतवाहन को अर्पित करने से संतान का जीवन भी धन-धान्य से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024 Upay: जीवित्पुत्रिका या जितिया व्रत के दिन न करें ये गलतियां, संतान को हो सकता है नुकसान
फलों के अलावा, भगवान जीमूतवाहन को ठेकुआ का भोग भी लगाया जाता है। ठेकुआ मुख्य रूप से बिहार-झारखंड की पारंपरिक मिठाई। हां, मगर ठेकुआ के अलावा भी आप किसी अन्य मिठाई का भोग भगवान जीमूतवाहन को लगा सकते हैं।
भगवान जीमूतवाहन को जितिया व्रत में गुजिया का भोग भी लगाना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुजिया का भोग लगाने से भगवान जीमूतवाहन प्रसन्न होकर संतान पर कृपा बरसाते हैं। भगवान जीमूतवाहन संतान की साक्षात रक्षा करते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024 Kab Hai: जीवित्पुत्रिका व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
जितिया व्रत के दौरान भगवान जीमूतवाहन को अरबी के पत्तों से बनी सब्जी का भी भोग लगाया जाता है। इसके अलावा, अपनी श्रद्धा और क्षमता अनुसार आप जो भी भोग लगाना चाहते हैं लगा सकते हैं। भगवान जीमूतवाहन प्रसन्नता से ग्रहण करेंगे।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि जितिया व्रत के दिन भगवान जीमूतवाहन को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।