Jaya Ekadasi  lord vishnu puja abhishek vidhi

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु का इस विधि से करें अभिषेक

जया एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को गुरु दोष से छुटकारा मिल सकता है और सुख-सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-02-15, 23:00 IST

(Jaya ekadashi 2024 lord vishnu puja abhishek vidhi) हिंदू धर्म में जया एकादशी का व्रत माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जया एकादशी के दिन व्रत रखने से सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति की मनोकामना भी पूरी हो सकती है। 

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु का जलाभिषेक करना बहुत महत्वपूर्ण और सौभाग्शाली माना जाता है। अब ऐसे में इस एकादशी तिथि के दिन किस विधि से जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

जानें कब है जया एकादशी ? (Jaya Ekadashi 2024) 

vishnu

पंचांग के अनुसार इस साल जया एकादशी का आरंभ दिनांक 19 फरवरी को सुबह 08 बजकर 49 मिनट से लेकर इसका समापन दिनांक 20 फरवरी को सुबह 09 बजकर 55 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के आधार पर जया एकादशी का व्रत दिनांक 20 फरवरी को रखा जाएगा। 

इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा (Jaya Ekadashi Jalabhishek Vidhi 2024)

  • जया एकादशी के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) में स्नान करें और व्रत संकल्प लें। उसके बाद गाय के शुद्ध कच्चे दूध में केसर मिलाएं और भगवान विष्णु का अभिषेक करें। 
  • भगवान विष्णु को पीले मिठाई का भोग अवश्य लगाएं। इसके साथ ही देवी-देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है और जातक को शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं। 
  • भगवान विष्णु का जलाभिषेक करने के बाद अन्न का दान अवश्य करें और फिर सूर्यास्त के बाद शालीग्राम के साथ तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक अवश्य जलाएं। इससे लाभ हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये फूल, सौभाग्य की हो सकती है प्राप्ति

  • भगवान विष्मु को पीले वस्त्र बेहद प्रिय हैं। इसलिए श्रीहरि का जलाभिषेक करने के दौरान पीले वस्त्र अवश्य पहनें। इससे श्रीहरि की कृपा बनी रहेगी और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। जया एकादशी के दिन इत्र जरूर लगाएं। 

इसे जरूर पढ़ें - Jaya Ekadashi 2024: क्यों माना जाता है जया एकादशी को पिशाच योनी से मुक्ति दिलाने वाली तिथि, जानें इसकी कथा

यह विडियो भी देखें

अभिषेक करने के दौरान करें इन मंत्रों का जाप (Chant these Mantras while doing Abhishek 2024)

vishnu puja

भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) की पूजा और जलाभिषेक करने के दौरान इन मंत्रों का जाप करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

  • त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देवा देवा। 
  • ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।
  • ॐ नमो भगवते रूद्राय नम:
  • 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥'

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;