govardhan puja 2025 mantra

Govardhan Puja Mantra 2025: गोवर्धन पूजा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सुख-सौभाग्य के साथ बढ़ेगा धन-वैभव

Govardhan Puja Mantra 2025: गोवर्धन पूजा के दिन गिरिराज गोवर्धन और गौ माता की स्तुति करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त होता है। इस साल गोवर्धन पूजा में बुधवार, 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी।   
Editorial
Updated:- 2025-10-22, 04:47 IST

गोवर्धन पूजा के दिन श्री कृष्ण की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करना बहुत पुण्यकर और लाभकारी माना जाता है। इस दिन मंत्रों का जाप करने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों को उनके जीवन में धन, अन्न और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। पूजा के दौरान गिरिराज गोवर्धन और गौ माता की स्तुति करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त होता है। इस साल गोवर्धन पूजा 2025 में बुधवार, 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं गोवर्धन पूजा के मंत्रों के बारे में विस्तार से।

गिरिराज गोवर्धन का ध्यान मंत्र (Govardhan Puja Mantra 2025)

श्री गोवर्धन महाराज! तेरो माथे मुकुट बिराज रहेयो। तोपे चढ़े दूध, दही, मेवा और फल, तेरी जय हो गोवर्धन महाराज। यह मंत्र भगवान गोवर्धन के स्वरूप का वर्णन करता है। इसका जाप करने से भक्तों को भगवान श्री कृष्ण का सीधा आशीर्वाद मिलता है और उनके सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह मंत्र जीवन में स्थिरता और सुरक्षा लाता है।

govardhan puja ke mantra 2025

भगवान कृष्ण का मूल मंत्र

क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा। गोवर्धन पूजा अन्नकूट के रूप में मनाई जाती है, जहाँ तरह-तरह के व्यंजन भगवान को अर्पित किए जाते हैं। इस मंत्र का जाप करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों के घर में अन्न, धन और कभी भी भोजन की कमी नहीं होती।

यह भी पढ़ें: गोवर्धन पूजा में गाय के गोबर से क्यों बनाया जाता है गिरिराज पर्वत, इसके महत्व से जुड़ी ये बातें नहीं जानती होंगी आप

गोवर्धन पूजा का संकल्प मंत्र

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रदो भव॥ गोवर्धन परिक्रमा के समय इस मंत्र का जाप करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। यह मंत्र भक्त को धर्म और सत्य के मार्ग पर स्थिर रखता है।

govardhan puja mantra 2025

गौ माता की पूजा का मंत्र

ॐ सर्वदेव्ये महादेव्ये शुभ्रायै नमो नमः। गौ मात्रे नमस्तुभ्यं प्रसीद मम सर्वदा। गोवर्धन पूजा के दिन गायों की पूजा का विशेष महत्व है। इस मंत्र का जाप करके गौ माता को भोग लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गौ माता को सभी देवताओं का निवास माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा से समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Diwali Calendar 2025: धनतेरस से भाईदूज तक, दीपोत्सव के सभी पर्वों का पूरा कैलेंडर और शुभ मुहूर्त यहां जानें

कृष्ण समर्पण मंत्र

श्री कृष्ण शरणं मम। यह सबसे सरल और शक्तिशाली मंत्र है। गोवर्धन पूजा के दिन इस मंत्र का जाप करने से भक्त पूरी तरह से भगवान कृष्ण की शरण में चला जाता है। यह मंत्र जीवन के भय और चिंता को दूर करता है जिससे मन को शांति मिलती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
गोवर्धन पूजा के दिन कौन सा दीया जलाना चाहिए?  
गोवर्धन पूजा के दिन घी का दीपक जलाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। 
गोवर्धन पूजा के दिन गिरिराज जी को क्या भोग लगाना चाहिए? 
गोवर्धन पूजा के दिन गिरिराज जी को 56 भोग लगाया जाता है लेकिन अगर आप ये नहीं कर सकते हैं तो सिर्फ पंजीरी का भोग लगा लें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;