Vivah Shubh Muhurat December 2023: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। एकादशी के दिन पूजा-पाठ का अक्षय फल प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है देवउठनी एकादशी।
देवउठनी एकादशी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में आती है। इस एकादशी का महत्व अधिक इसलिए भी है क्योंकि इस दिन देव जाग जाते हैं और सभी मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। नवंबर माह में देव उठनी एकादशी आने को ही है। इस दिन देव पूजन होगा।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि देव उठनी एकादशी के दिन से लेकर आगे साल 2023 के आखिर तक में कुछ शुभ मुहूर्त विवाह के लिए उत्तम हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस एकादशी के बाद से नवंबर-दिसंबर में कौन-कौन से विवाह मुहूर्त हैं।
देव उठनी एकादशी इस साल 23 नवंबर, दिन गुरुवार को पड़ रही है। हिन्दू धर में देव उठनी एकादशी के बाद दोबारा से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। विशेष रूप से विवाह (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) के शुभ मुहूर्त अधिक निकलते हैं।
यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2023: कब है देव उठनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक विवाह के लिए 12 दिन शुभ हैं। जहां एक ओर नवंबर महीने में 5 शुभ मुहूर्त है तो वहीं, दिसंबर के महीने में विवाह के लिए 7 शुभ मुहूर्त मौजूद हैं।
नवंबर 2023 में विवाह की तिथियां कुछ इस प्रकार हैं: 23 नवंबर, 24 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर। दिसंबर 2023 में विवाह की तिथियां कुछ इस प्रकार हैं: 5, 6, 7, 8, 9, 11 और 15 दिसंबर।
यह विडियो भी देखें
हिन्दू कैलेंडर में शादी के लिए यही शुभ तिथियां इस साल नवंबर और दिसंबर के महीने में शेष हैं। इसके बाद अन्य सभी मुहूर्त साल 2024 में पड़ेंगे। ऐसे में आप इन तिथियों पर इस साल ब्याह रचा सकते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि इस साल यानी कि 2023 में देव उठनी एकादशी के बाद कितने विवाह के शुभ मुहूर्त बचे हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।