
(Maa Chandraghanta aarti vidhi or niyam) चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा करने का विधान है। यह मां दुर्गा की तीसरी स्वरूप हैं। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। साथ ही जीवन में स्थिरता बनी रहती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जब स्वर्ग में राक्षसों के उपद्रव बढ़ने लग गया था। तब मां दुर्गा ने चंद्रघंटा का रूप धारण किया था। अब ऐसे में अगर आप इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा कर रहें हैं, पूजा-अर्चना करने के बाद आरती अवश्य करें। वहीं आरती करने के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अगर आप मां चंद्रघंटा की आरती कर रहे हैं, तो इससे पहले उन्हें फूल माला , कुमकुम, रोली और अक्षत चढ़ाएं। इसके बादे मां चंद्रघंटा को केसर की खीर भोग लगाएं। पश्चात घी का दीपक जलाने के बाद दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के बाद आखिर में आरती करें। आरती करने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आरती बुझनी नहीं चाहिए। इसे अपशकुन माना जाता है। बाद में पूजा के समय हुई गलती के लिए मांफी जरूर मांगे।
मां चंद्रघंटा की पूजा करने के बाद आरती करें और नियमों को पालन अवश्य करें।
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।
चंद्र समान तुम शीतल दाती।
चंद्र तेज किरणों में समाती।
क्रोध को शांत करने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली।
मन की मालक मन भाती हो।
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।
सुंदर भाव को लाने वाली।
हर संकट मे बचाने वाली।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये।
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।
इसे जरूर पढ़ें - नवरात्रि में दिख जाएं ये चीजें तो जल्द हो सकती है मां दुर्गा की कृपा
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं।
शीश झुका कहे मन की बाता।
पूर्ण आस करो जगदाता।
कांची पुर स्थान तुम्हारा।
करनाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटू महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी।
इसे जरूर पढ़ें - नवरात्रि व्रत में क्या करें क्या नहीं, जानें उपवास रखने के सही नियम

मां चंद्रघंटा की आरती करने से व्यक्ति को सुख-शांति की प्राप्ति होती है और मानसिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपको कोई काम बहुत दिनों से रुका हुआ है, तो वह भी पूर्ण हो सकता है।
अगर आप मां चंद्रघंटा की पूजा कर रहे हैं, तो आरती विधिवत रूप से करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।