
हिंदू धर्म में चैत्र मास का बहुत महत्व है। यह हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का पहला महीना है। वहीं इस माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष का आरंभ हो जाता है। चैत्र माह के पहले दिन से शुरू होकर 9 दिन तक चलने वाली यह विशेष पूजा होती है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। यह पर्व विशेष रूप से भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि का समापन राम नवमी के दिन होता है। अब ऐसे में इस दौरान कुछ ऐसे मंत्र हैं। जिसका जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

चैत्र माह आरंभ हो चुका है। इस दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप विशेष रूप से रोजाना करें। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को सभी भय और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है और भाग्योदय हो सकता है।
चैत्र माह में रोजाना भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। ऐसी मान्यता है कि विष्णु जी के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
चैत्र माह में प्रभु श्रीराम के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम के मंत्रों का जाप करने से कार्यों में सफलता मिलती है और बाधाएं दूर होती हैं। भगवान श्रीराम के मंत्रों का जाप करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
इसे जरूर पढ़ें- Maa Durga ke 9 Swaroop ki Kahani: नवरात्रि के दिनों में होती है माता के इन नौ स्वरूपों की पूजा, हर रूप का है खास महत्व

चैत्र माह में रोजाना गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें- दूर्गा पूजा में सप्तमी के दिन ही क्यों मां दुर्गा की आंखें खोली जाती है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।