सनातन धर्म में नवरात्र का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से पूजा-पाठ और व्रत रखता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही उत्तम फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। बता दें, गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से तंत्र सिद्धि के लिए माना जाता है। अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई बाधा आ रही है, तो इस दिन व्रत और नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में गुप्त नवरात्रि में नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन उपायों को करने से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जातक को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान रोजाना पानी में एक नींबू काटकर डालें और उस पानी से स्नान करें। इससे व्यक्ति को नजर दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
अगर आपको बार-बार नजर लगती रहती है, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान 7 काली मिर्च लें और उसे मिर्च को अपने ऊपर से घुमाकर दक्षिण दिशा में फेंक दें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर आपको कार्य में हमेशा कोई न कोई परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में लाल धागे में 5 कौड़ी पिरोकर गले में पहनें। इससे आपको सभी कार्यों में सफलता मिल सकता है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान क्यों जरूरी है हवन करना ?
यह विडियो भी देखें
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मोरपंख खरीदकर लाएं और उसे घर अपने घर की पश्चिम दिशा में लगाएं। यह आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा।
इसे जरूर पढ़ें - Ashadha Gupt Navratri 2024: कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और महत्व
अगर आप किसी काम में सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं और जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल सिंदूर अर्पित करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।