image

Aaj Ka Choghadiya 11 November 2025: शादी या सगाई के लिए आज का दिन है शुभ, देखें दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

शादी या सगाई के लिए आज का दिन है बेहद खास है। किसी भी नई शुरूआत के लिए जानें पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त। इससे आपके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। साथ ही आपके सभी काम अच्छे से पूरे होंगे।
Editorial
Updated:- 2025-11-11, 07:30 IST

शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि मुहूर्त देखकर कार्यों को किया जाए। ऐसे में आप शादी या सगाई के कार्यों के लिए भी शुभ समय का खास ध्यान रख सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सही समय पर कार्य करने से जीवन में किसी तरह की परेशानियां नहीं आती हैं साथ ही सभी कार्य अच्छे से हो जाते हैं। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आपके कार्यों में शुभता बनी रहेगी। साथ ही आपके जीवन में किसी तरह की परेशानियां नहीं आएंगी।

1 - 2025-11-10T103721.439

आज का चौघड़िया मुहूर्त 11 नवंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
रोग  प्रातः 06:40 बजे से 08:02
उद्वेग प्रातः 08:02 बजे से 09:23
चर  प्रातः 09:23 बजे से 10:44
लाभ सुबह 10:44 बजे से 12:05

 


 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • रोग: दिन की शुरुआत रोग चौघड़िया से हो रही है। यह स्वास्थ्य, विवाद या समस्याओं से जुड़ा होता है। इस समय में कोई भी बड़ा जोखिम या नया काम शुरू करने से बचें।
  • उद्वेग : यह चौघड़िया उद्वेग (चिंता) और अनिश्चितता लाता है। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों, और महत्वपूर्ण मुलाकातों के लिए यह समय अच्छा नहीं माना जाता है।
  • चर : यह चौघड़िया सामान्य रूप से शुभ है। इसका नाम 'चर' है, इसलिए यह यात्रा, वाहन खरीदने या ऐसी गतिविधियों के लिए अनुकूल है जिनमें गतिशीलता शामिल हो।
  • लाभ : लाभ चौघड़िया व्यवसाय, धन के लेन-देन, निवेश और ज्ञान प्राप्ति के लिए उत्तम है। इस अवधि में किए गए कार्यों में सफलता और मुनाफा मिलता है।

11 नवंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • अमृत : दोपहर 12:05 बजे से 01:26 तक है। यह चौघड़िया सभी शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। किसी भी मांगलिक या स्थायी कार्य (जैसे गृह प्रवेश, नई शुरुआत) के लिए यह समय सबसे श्रेष्ठ है। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त भी शामिल होता है।
  • काल: दोपहर 01:26 बजे से 02:47 तक है। यह समय अशुभ है, इसे काल वेला भी कहते हैं। इस अवधि में कोई भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
  • शुभ: दोपहर 02:47 बजे से 04:08 तक है। यह चौघड़िया धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यों के लिए शुभ है। इस समय में किए गए कार्य सकारात्मक परिणाम देते हैं।
  • रोग : शाम 04:08 बजे से 05:29 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया रोग है और यह अशुभ है। यह समय राहु काल के अंतर्गत आता है (राहु काल 02:46 PM से 04:07 PM तक रहेगा, जो इस चौघड़िया को और अधिक अशुभ बनाता है)। किसी भी नए काम की शुरुआत न करें।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 11 नवंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
काल  सायं 05:29 बजे से 07:08
लाभ  सायं 07:08 बजे से 08:47
उद्वेग  रात 08:47 बजे से 10:26
शुभ  रात 10:26 बजे से 12:05

 





मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • काल: रात का आरंभ काल चौघड़िया से हो रहा है। यह हानिकारक और अशुभ माना जाता है।
  • लाभ: यह चौघड़िया व्यापारिक योजना, अध्ययन और धन संबंधी कार्यों के लिए उत्तम है।
  • उद्वेग : यह अशुभ उद्वेग समय है, जो मानसिक चिंताएं ला सकता है। महत्वपूर्ण बातचीत टाल दें।
  • शुभ : यह चौघड़िया धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ है।

2 - 2025-11-10T103723.015

11 नवंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • अमृत : रात 12:05 बजे से 01:44 तक है। यह रात का सर्वोत्तम मुहूर्त है। आध्यात्मिक साधना, ध्यान और स्थायी महत्व के गुप्त कार्यों के लिए यह बहुत शुभ माना जाता है।
  • चर: रात 01:44 बजे से 03:23 तक है। यह चौघड़िया सामान्य रूप से अनुकूल है। यह यात्रा या गतिशील कार्यों के लिए उपयुक्त है।
  • रोग : सुबह 03:23 बजे से 05:02 तक है। यह अशुभ समय है, जिससे कष्ट या परेशानी आ सकती है।
  • काल: सुबह 05:02 बजे से 06:41 तक है। रात का अंतिम चौघड़िया काल वेला है। दिन की शुरुआत से पहले किसी भी शुभ कार्य को करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- 

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;