हम सभी यह जानते हैं कि जीवन के बाद मृत्यु और मृत्यु के बाद फिर से नया जीवन मिलता है। मगर मृत्यु से हम सभी डरते हैं और सभी यह जानना भी चाहते हैं कि हम किस उम्र तक जिंदा रहेंगे। हालांकि, को भी आम व्यक्ति नहीं जान सकता है कि उसके भविष्य में क्या लिखा है, मगर आपके हाथों की जीवन रेखा आपको बहुत कुछ बता सकती है। इस विषय में हमारी बात हस्तरेखा शास्त्र के विशेषज्ञ पंडित सौरभा त्रिपाठी से हुई है। वह कहते हैं, "वैसे तो हस्तरेखा शास्त्र की बारीकियों को समझ पाना आम आदमी के लिए कठिन है, मगर कुछ चीजों की जानकारी होने पर आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि किसी जीवन रेखाा क्या कहती है।" तो चलिए पंडित जी से जानते हैं कि हथेली पर जीवन रेखा का अंत क्या बयान करता है।
यह जानने के लिए ऊपर दिए गए हाथों की तस्वीर देखें। पंडित जी कहते हैं, "सबसे पहले तो आपको अपनी जीवन रेखा का सेंटर प्वाइंट निकलाना होगा। रेखा को बराबर भाग में बांट लें। जीवन रेखा के कर्व और कट्स से आप उसका फल समझ सकती हैं।" तो चलिए जानते हैं कि आपके हाथों की जीवन रेखा क्या कहरती है-
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- हाथ की रेखाओं पर बहुत ज्यादा कट होना क्या बताता है? जानें ज्योतिष से
पंडित जी कहते हैं, "जीवन रेखा मोटी है या पतली, हल्की है या गहरी इससे भी पता चलता है कि जातक कितने दिन जीने वाला है। इतना ही नहीं, इससे जातक के जीवन के लक्षण भी पता चाहते हैं। " चलिए जानते हैं जीवन रेखा की कैसी बनावट होने से क्या होता है-
जीवन रेखा मोटी हो और भाग्य एंव मस्तिष्क रेखाओं की स्थिति ठीक हो तो जातक की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
इसे जरूर पढ़ें- Astro Tips: हथेली में बन रहे 'त्रिभुज' को क्यों कहते हैं धन की पोटली, पंडित जी से जानें महत्व
यदि आप हस्तरेखा शास्त्र पर विश्वस रखती हैं, तो एक बार आपको अपना हाथ किसी विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए और अपने जीवन में आने वाली खुशियों और चुनौतियों के बारे में जानना चाहिए। यह लेख अगर आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। हस्तरेखा विज्ञान से जुड़ी और भी बातें जानने के लिए हमारी इस सीरीज के और भी लेख पढ़ें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।