इन फलों के उपयोग से दूर होगा नवग्रह दोष

(Navagraha Dosha Remedies) फल जितना स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है, ठीक वैसे ही सौभाग्य को भी जगाता है। नवग्रह दोषों को दूर करने के लिए फल का रस बेहद फलदायी माना जाता है। यह ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभावों को भी कम करने करता है। अब ऐसे में कौन से फल से किस ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके बारे में जानना जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सूर्यदोष दूर करने के लिए खाएं अनार

सूर्य को राजयोग देने वाला कहा जाता है। इसे सबसे कुशल, प्रशासक और कीर्ति प्रदान करने वाला भी माना जाता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए लाल रंग का फल जरूर खाना चाहिए। जैसे कि अनार, चकुंदर, टमाटर और आम के रस का सेवन जरूर करें। इससे लाभ हो सकता है।
चंद्रदोष दूर करने के लिए खाएं लीची
चंद्रमा को सौम्य और जल का कारक माना जाता है। चंद्र (चंद्रदोष उपाय)की प्रबलता के लिए लीची, खरबूज और गन्ने का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे चंद्रमा की स्थिति कुंडली में अनुकूल बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - नव ग्रहों को मजबूत करने के लिए आजमाएं ज्योतिष के कुछ विशेष उपाय
मंगलदोष दूर करने के लिए खाएं लाल फल
अगर आपकी कुंडली में मंगलदोष है, तो आपको कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इसके नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए अनार, टमाटर और चकुंदर खाना शुभ माना जाता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
बुधदोष दूर करने के लिए खाएं नाशपाती और आंवले
बुध (बुध मंत्र) को विद्या, बुद्धि और करियर का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से है। इसलिए इसके प्रभाव को दूर करने के लिए नाशपाती और आंवले का रस जरूर पीएं। इससे आपको लाभ हो सकता है।
गुरुदोष दूर करने के लिए खाएं पीले फल
गुरु को विद्या और धन प्राप्ति का कारक माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में गुरुदोष है, तो उसके अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए केले, पपीते, संतरे और नांरगी का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: आपकी 8 आदतें बन सकती हैं ग्रह दोष का कारण
शुक्रदोष दूर करने लिए खाएं लीची
शुक्र को सौंदर्य, प्रेम और आकर्षक का कारक माना जाता है। इसलिए इसके अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए लीची और खरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको लाभ हो सकता है।
शनिदोष दूर करने के लिए खाएं जामुन

शनि को सबसे क्रोधी और क्रूर ग्रह माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में शनिदोष है, तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए शनिदोष को दूर करने के लिए जामुन जरूर खाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit - Freepik
- मंगलदोष उपाय क्या करें?
- लाल मिर्च, गुड़, लाल रंग के कपड़े, शहद, लाल रंग की मिठाई, मसूर की दाल आदि चीजों का दान करें। लाल मिर्च का दान करने से मंगल दोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
- मांगलिक दोष क्या है?
- किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में मंगल ग्रह के कुछ निश्चित भाव में होने से मंगल दोष बनता है। मंगल जब किसी व्यक्ति की कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में बैठा हो तो, इससे मांगलिक या मंगल दोष बनता है। मंगल ग्रह की ऐसी स्थिति वैवाहिक जीवन के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।