Kumbh Rashifal 1st June 2026: आज कुंभ राशि वाले इस एक गलती से बचें; चंद्रमा का असर दिखाएगा प्रभाव

1 जून 2026 को चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से कुंभ राशि की महिलाओं के करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और योजनाओं पर असर पड़ेगा। आज जल्दबाजी से बचें, नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा, प्रेम में संतुलन और धैर्य से काम लें, आर्थिक खर्च बढ़ सकते हैं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Updated:- 2026-06-01, 06:20 IST
kumbh rashifal 1st june 2026

Kumbh Dainik Rashifal, 1 June 2026: 1 जून 2026 को चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। यह स्थिति कुंभ राशि की महिलाओं के लिए करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा, नेटवर्किंग और भविष्य की योजनाओं को सीधे प्रभावित करेगी। धनु चंद्रमा सामान्य रूप से विस्तार, अवसर और नई सोच देता है, लेकिन आपके लिए आज यह जिम्मेदारियों और मानसिक दबाव दोनों को बढ़ा सकता है। आज आपका ध्यान पूरी तरह अपने लक्ष्य और कामकाज पर रहेगा। आप चाहेंगी कि चीजें तेजी से आगे बढ़ें, लेकिन परिस्थितियां कभी-कभी धीमी रह सकती हैं, जिससे हल्का फ़्रस्ट्रेशन महसूस हो सकता है। किसी भी स्थिति में जल्द प्रतिक्रिया देने से बचना जरूरी रहेगा, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।

धनु चंद्रमा का प्रभाव आज आपको नए लोगों से जोड़ सकता है। नेटवर्किंग , टीमवर्क और ग्रुप एक्टिविटीज से लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी पुराने कांटेक्ट से भी फायदा मिल सकता है, लेकिन हर किसी पर तुरंत भरोसा करना सही नहीं होगा। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने शेयर की है। 

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज इमोशनल बैलेंस और स्पेस दोनों जरूरी रहेंगे। यदि आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर को आपकी व्यस्तता थोड़ी डिस्टेंस जैसी लग सकती है। छोटी बातों को नजरअंदाज करने से मिस अंडर स्टैंडिंग्स बढ़ सकती हैं। विवाहित महिलाओं को पार्टनर की फीलिंग्स को लाइट में नहीं लेना चाहिए। सिंगल महिलाओं के लिए किसी इंटेलीजेंट और अम्बिशयस व्यक्ति से अट्रैक्शन बढ़ सकता है।
उपाय: आज पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

करियर में आज स्मार्ट प्लानिंग और पेशेंस दोनों जरूरी रहेंगे। नौकरी कर रही महिलाओं को नया प्रोजेक्ट या एक्स्ट्रा रिस्पांसिबिलिटी मिल सकती है। यदि आप आईटी , डिजिटल वर्क , मैनेजमेंट , रिसर्च या कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़ी हैं तो आपकी इनोवेटिव थिंकिंग लोगों को प्रभावित करेगी। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को कॉंफिडेंटिअल मैटर्स संभालकर रखने होंगे।
उपाय: शाम को तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं।

kumbh rashifal

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज करियर -रिलेटेड खर्च बढ़ सकते हैं। गैजेट्स , ट्रेवल या प्रोफेशनल नीड्स पर पैसा खर्च हो सकता है। किसी ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट में बिना जांच फैसला लेना नुकसानदेह रहेगा। आज फ्यूचर प्लानिंग पर फोकस करना जरूरी रहेगा।
उपाय: शाम को घर में छोटा हवन जरूर करें।

यह भी पढ़ें- मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज स्ट्रेस और ओवर थिंकिंग का असर नींद और एनर्जी पर पड़ सकता है। गर्दन और कंधों में स्टिफनेस या थकान महसूस हो सकती है। ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचना जरूरी रहेगा। आज मानसिक आराम लेना भी उतना ही जरूरी है जितना फिजिकल रेस्ट ।
उपाय: छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।