18 september 2025 aquarius today horoscope

Aaj Ka Kumbh Rashifal 18 September 2025: कुंभ राशि की महिलाएं हो जाएं सावधान, पुरानी बातें फिर आ सकती हैं चर्चा में; पढ़ें कैसा रहेगा दिन

आज का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों और काम दोनों में सोचने-समझने वाला रहेगा। चंद्रमा और शिव योग का असर आपकी सोच को गहरा बनाएगा, लेकिन मन किसी पुरानी बात में उलझा रह सकता है। दिनभर विचारों में बदलाव और नए नजरिए की तलाश बनी रहेगी।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-18, 05:30 IST

Kumbh Dainik Rashifal, 18 September 2025: आज चंद्रमा कर्क राशि में है और आंश्लेषा नक्षत्र का असर दिन को थोड़ा गहरा बना सकता है। द्वादशी तिथि और शिव योग के कारण आपकी सोच तेज़ चलेगी लेकिन मन में एक बात अटकी रह सकती है। दिनभर दिमाग बहुत सी बातों में उलझा रहेगा लेकिन अचानक कोई इंसान या खबर आपके विचारों की दिशा बदल सकती है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?

आज कुंभ राशि का प्रेम राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर सोच में पड़ सकती हैं। कोई पुराना दोस्त अचानक कॉन्टैक्ट करेगा जिससे दिल खुश होगा लेकिन साथ ही पुराने गिले भी याद आएंगे। शादीशुदा महिलाएं पार्टनर से कोई मज़ाकिया बहस करेंगी जो धीरे-धीरे एक काम की बात में बदल जाएगी। अविवाहित महिलाएं जिनसे पिछले कुछ दिनों से कम बात हो रही थी, वो आज खुद से बात शुरू करेंगे। कुछ महिलाओं को लगेगा कि वो किसी की जरूरत से ज़्यादा परवाह कर रही हैं। 

आज कुंभ राशि का करियर राशिफल (Aquarius Career Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाएं आज काम के मोर्चे पर खुद को दो हिस्सों में बंटा हुआ पाएंगी। एक तरफ कोई जरूरी काम समय मांग रहा होगा तो दूसरी तरफ बार-बार ध्यान भटकने से चीजें अटक सकती हैं। जो महिलाएं मीडिया, डिजाइन या क्रिएटिव फील्ड से हैं, उन्हें आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापारी महिलाएं किसी महिला ग्राहक के साथ डील फाइनल करेंगी जो आगे चलकर बड़े फायदे का रास्ता खोलेगी। फ्रीलांसिंग से जुड़ी महिलाएं किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा काम पा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

aquarius-zodiac-sign

आज कुंभ राशि की सेहत (Aquarius Health Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाएं आज स्किन से जुड़ी परेशानी से परेशान हो सकती हैं। किसी पुराने एलर्जी या दाने वाली समस्या फिर से दिख सकती है, खासकर गले और पीठ के आसपास। साबुन या स्किन क्रीम बदलने से दिक्कत बढ़ सकती है, इसलिए वही इस्तेमाल करें जो पहले से सूट करता हो। ज्यादा मिर्ची या फ्राइड खाना आज पेट को परेशान कर सकता है। नारियल पानी पीना राहत देगा। 

इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

आज कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Aquarius Money Horoscope Today)

कुंभ राशि की महिलाएं आज पैसों के मामले में स्मार्ट प्लानिंग करें। सुबह ही एक छोटी जरूरत सामने आ सकती है, जिसके लिए किसी पुराने सेविंग अकाउंट से मदद लेनी पड़ सकती है। कुछ महिलाएं आज अपने पार्टनर से जुड़ी कोई फाइनेंशियल बात सोचेंगी, लेकिन ज़रूरी नहीं कि वो शेयर करें। ऑफिस में बोनस या इंसेंटिव की खबर मिल सकती है, लेकिन तुरंत नहीं मिलेगा। व्यापारी महिलाएं किसी पुराने डीलर को पेमेंट फॉलोअप के लिए कॉल करेंगी, जिससे काम आगे बढ़ेगा। 

आज कुंभ राशि के उपाय (Aquarius Remedies Today)

आज कुंभ राशि की महिलाएं पीले चावल भगवान शिव को अर्पित करें और घर में तुलसी के पास दीपक जलाएं। इससे मन में चल रही उलझनों का समाधान मिलेगा। आज का लकी रंग है नीला और लकी नंबर 7 है।

इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;