पीरियड में दर्द की टेबलेट खाने से क्या होता है?


Pragati Pandey
28-02-2025, 17:00 IST
www.herzindagi.com

    हर महिला को प्रत्येक महीने पीरियड से गुजरना ही पड़ता है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। कुछ महिलाओं के पीरियड के समय पेट और कमर में पेन होता है। ऐसे में महिलाएं दर्द को कम करने के लिए पेन किलर का सेवन करती हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि पीरियड में पेन किलर लेना सही है या गलत? इस बारे में हमें डॉक्टर मनीषा रंजन ने जानकारी शेयर की है।

क्या पीरियड में पेन किलर खा सकती हैं?

    डॉक्टर मनीषा रंजन की माने तो पीरियड में पेन किलर लेना सेफ होता है। बस इसे लेने का तरीका सही होना चाहिए। इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।

प्रोस्टाग्लैंडिंस का प्रोडक्शन कैसे कम होता है?

    पीरियड के दर्द से आराम पाने के लिए महिलाएं नॉन स्टेरॉइड एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स का प्रयोग किया जाता है। इन दवाइयों के सेवन से महिलाओं के शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिंस के प्रोडक्शन को कम करने लगती हैं। यह हार्मोन की तरह ही काम करता है, जो यूटेराइन मसल्स के कॉन्ट्रैक्शन की वजह बनता है। इसी वजह से महिलाओं को पीरियड क्रैम्प्स होते हैं।

अधिक मात्रा में पेन किलर लेने से क्या होता है?

    पीरियड में पेन किलर लेने से पहले गाइडलाइंस को सही से फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर की बताई डोज से ज्यादा दवा लेना, कम लेना या लंबे समय तक लेना खतरनाक हो सकता है। इसकी वजह से पेट में अल्सर और किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

पीरियड पेन कम न होने पर डॉक्टर की सलाह

    अगर पीरियड में दवा लेने के बाद भी आपको पीरियड पेन से आराम नही मिल रहा है, तो आपको कोई अन्य समस्या हो सकती है। ऐसे में आप फौरन डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

पीरियड पेन के लिए हॉट पैड और योग

    कुछ ऐसी भी महिलाएं होती है, जो पीरियड में क्रैम्पस से आराम पाने के लिए योगा और हॉट पैड का इस्तेमाल करती हैं। इससे उन्हें काफी आराम होता है। यह उपाय भी अलग-अलग लोगों के लिए ही हो सकता है।

हैवी ब्लीडिंग में क्या करें?

    कुछ महिलाओं को हर महीने पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द होने के साथ-साथ हैवी ब्लीडिंग भी होती है। ऐसे में केवल पेनकिलर का सेवन करना उचित नही होता है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

बार-बार हैवी ब्लीडिंग का कारण?

    अगर आपको बार-बार ऐसा होता है, तो आपको फाइब्रॉइड या एंडोमेट्रियोसिस जैसी कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

    पीरियड में सीमित मात्रा में पेन किलर लेना सेफ हो सकता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik