किडनी में सूजन आने के कारण


Pragati Pandey
10-06-2025, 11:15 IST
www.herzindagi.com

    शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक किडनी भी है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किडनी में सूजन आने के कारण क्या हो सकते हैं।

किडनी में स्टोन होने पर

    आज के समय में कुछ लोगों को स्टोन होने की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर आपके किडनी में स्टोन की समस्या होगी, तो इसकी वजह से किडनी में सूजन हो सकती है।

किडनी में इंफेक्शन होने पर

    शरीर की कई समस्याओं में से एक इंफेक्शन भी है। ऐसे में अगर आपके किडनी में इंफेक्शन है, तो इसकी वजह से आपकी किडनी में सूजन भी हो सकता है।

किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर

    अगर आपकी किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित है, तो इसकी वजह से आपकी किडनी में सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर को जरूर दिखा लें।

ब्लड प्रेशर की वजह से

    आज के समय ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है। ऐसे में अगर आपको भी ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो इसका असर आपकी किडनी पर पड़ सकता है। इसकी वजह से किडनी में सूजन हो सकता है।

किडनी में कैंसर होने पर

    अगर आपकी किडनी में कैंसर की समस्या होगी, तो इसकी वजह से भी आपकी किडनी में सूजन हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

डायबिटीज की वजह से

    डायबिटीज भी एक आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे में अगर किसी को डायबिटीज की समस्या होगी, तो उसकी किडनी में सूजन हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

    किडनी में सूजन होने के ये कारण हो सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik