पैनिक अटैक आने के कारण 7 कारण


Pragati Pandey
22-07-2025, 15:29 IST
www.herzindagi.com

    आज के समय में पैनिक अटैक आने की समस्या काफी देखा जा रहा है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि पैनिक अटैक आने 7 कारण क्या हो सकते हैं।

तनाव या डिप्रेशन से

    अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा तनाव या डिप्रेशन में रहता है, तो इसकी वजह से उसे पैनिक अटैक आ सकता है। तनाव को कम करने के लिए ध्यान कर सकते हैं।

फोबिया की वजह से

    कुछ लोगों को फोबिया की समस्या होती है। इस वजह से, कुछ स्थानों से डर, भीड़ या बंद जगहों पर डरना या परेशान होने की स्थिति में पैनिक अटैक हो सकता है।

सामाजिक चिंता की वजह

    कुछ लोगों को सामाजिक चिंता और अन्य लोगों के सामने जाने में समस्या हो सकती है। इसकी वजह से भी अचानक पैनिक अटैक आ सकता है। ऐसे में योग कर सकते हैं।

समस्याओं के आने पर

    कुछ लोगों को पढ़ाई में आने वाली समस्याओं और ऑफिस में अधिक काम मिलने की वजह से भी पैनिक अटैक आने की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में किसी बड़े की मदद ले सकते हैं।

पारिवारिक दबाव होने पर

    पारिवारिक दबाव की वजह से कुछ लोग बहुत ज्यादा परेशान हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें घबराहट के साथ दिल की धड़कन तेज हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप लंबी-लंबी सांस लेने का प्रयास कर सकते हैं।

कैफीन की अधिक मात्रा की वजह से

    अगर कोई व्यक्ति बहुत ही अधिक मात्रा में कैफीन या अन्य किसी मादक पदार्थ का सेवन करता है, तो इसकी वजह से पैनिक अटैक आने की संभावना हो सकता है।

एंग्जायटी डिसऑर्डर होने पर

    कुछ लोगो को एंग्जायटी डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है। इस वजह से उन्हें पैनिक अटैक आने की संभावना अधिक हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    पैनिक अटैक आने के ये 7 कारण हो सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com