लगभग सभी महिलाओं को प्रत्येक महीने पीरियड से गुजरना ही पड़ता है। ऐसे में कई सारी महिलाएं होती हैं, जिनका पीरियड समय के पहले आ जाता है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि पीरियड समय के पहले आने की क्या वजह होती है। इस बारे में हमें डॉ. चेतना जैन, निदेशक, प्रसूति और स्त्री रोग विभाग, क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, सेक्टर 14, गुड़गांव ने जानकारी शेयर की है।
हार्मोन में बदलाव होने से क्या होता है?
पीरियड समय के पहले आने के लिए एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन जिम्मेदार हो सकते हैं। दरअसल, इन हार्मोन में बदलाव होने की वजह से पीरियड समय के पहले आ सकता है।
तनाव का पीरियड पर असर
अगर कोई महिला बहुत ज्यादा तनाव लेती है, तो इसका असर उसके पीरियड पर पड़ सकता है। ऐसे में महिला को समय से पहले ही पीरियड हो सकते हैं।
लाइफस्टाइल बदलने पर क्या होता है?
अगर किसी महिला की लाइफस्टाइल अचानक से बदल जाती है। इसके साथ ही उसे PCOS की समस्या है, तो इस वजह से भी पीरियड जल्दी आ सकता है।
ओवुलेशन जल्दी होने पर क्या होता है?
कुछ महिलाओं में ओवुलेशन की प्रक्रिया जल्दी होने लगती है। ऐसे में इस वजह से भी महिलाओं के हार्मोन में परिवर्तन होता है, जिसकी वजह से पीरियड जल्दी आ सकता है।
बर्थ कंट्रोल्स पील्स के नुकसान
कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो प्रेग्नेंसी अवॉइड करने के लिए बर्थ कंट्रोल्स पील्स का सेवन कर लेती हैं। ऐसे में उन महिलाओं को भी समय से पहले ही पीरियड हो सकते हैं।
मेनोपॉज शुरू होने के लक्षण
बढ़ती हुई उम्र की वजह से कुछ महिलाएं मेनोपॉज के स्टेज पर पहुंचती हैं। ऐसे में इन महिलाओं को भी कभी-कभी पीरियड समय से पहले हो सकते हैं।
अचानक से वजन बढ़ने से क्या होता है?
कुछ महिलाओं के वजन में अचानक से बदलाव होता है। ऐसे में वजन में अचानक से बदलाव होने की वजह से भी पीरियड जल्दी आ सकते हैं।
पीरियड जल्दी आने के लिए ये कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आपको ये समस्या बार-बार होती हैं, तो आप डॉक्टर को जरूर दिखा सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।