पेशाब के बाद जलन को कैसे ठीक करें?


Lakshita Negi
21-04-2025, 18:00 IST
www.herzindagi.com

    गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे इंफेक्शन हो सकता है, जिससे पेशाब में जलन महसूस होना आम दिक्कत है। इस परेशानी को टाइम पर ठीक न किया जाए, तो परेशानी बढ़ सकती है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इसे कम किया जा सकता है। आइए डॉक्‍टर पराग पाटिल जी से जानें।

पानी पीना जरूरी

    पेशाब में जलन से बचने के लिए दिन भर में कम से कम 10 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और यूरिन पतली होती है, जिससे जलन कम होती है।

नारियल पानी पिएं

    गर्मियों में नारियल पानी पीने से शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल होता है। साथ ही यह यूरिन इंफेक्शन को भी ठीक करने में मदद करता है।

सादा और हल्का खाना

    बहुत ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए दही, फल, खीरा और वॉइल सब्जियां खानी चाहिए।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

    एक गिलास में पानी लेकर उसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे पिएं।इससे यूरिन का एसिड बैलेंस होता है, जिससे पेशाब में जलन कम होती है।

तुलसी का पानी पीना फायदेमंद

    तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी को पीने से इंफेक्शन से राहत मिलती है। इससे शरीर की इम्यून पावर भी बढ़ती है।

क्रैनबेरी जूस का सेवन

    पेशाब की जलन को कम करने के लिए क्रैनबेरी का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे ट्रैक्ट इंफेक्शन को रोकने और जलन को कम करने में मदद मिलती है।

साफ-सफाई का ध्यान रखें

    पेशाब में जलन से बचाव के लिए अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। गंदगी और नमी के कारण इंफेक्शन, जलन और दर्द बढ़ सकता है।

    इन उपायों को अपनाकर आप पेशाब के बाद की जलन को कम कर सकते हैं, लेकिन अगर यह दिक्कत ज्यादा हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindgi.com पर क्लिक करें।

Image Credit : canva