हमारे शरीर के मुख्य अंगों में से एक लिवर भी है। ऐसे में इसका खास ख्याल रखना जरूरी होता है। जिस प्रकार हमारे शरीर में गर्मी होती है, ठीक उसी प्रकार लिवर में भी गर्मी होती है। इसकी वजह से हमारे शरीर में कई बदलाव नजर आने लगते हैं। आज इस खबर में हम आपकोलिवर में गर्मी के लक्षणों के बारे में बताएंगे। इस बारे में हमें डॉ. आदर्श दुबे (यूनाइटेड मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, यूपी।) ने जानकारी शेयर की है।
जीभ पर लाल छाल
अगर किसी व्यक्ति के जीभ पर अचानक लाल छाले और चकत्ते निकलने लगे, तो यह लिवर में गर्मी होने का लक्षण हो सकता है। ऐसे में अपनी डाइट में बदलाव करना जरूरी होता है।
शरीर में दाने निकलना
लिवर में गर्मी होने पर शरीर की त्वचा पर भी असर दिखने लगता है। ऐसे में चेहरे, पीठ और टांगों में भी दाने निकल सकते हैं। इस स्थित में डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
मुंह से बदबू आना
अगर किसी के लिवर में गर्मी की समस्या हो रही है, तो उसके मुंह से बदबू आ सकती है। लिवर में गर्मी होने से मुंह से बदबू आना भी एक लक्षण हो सकता है।
मल के रंग में बदलाव
लिवर में गर्मी होने पर मल के रंग भी काफी बदलाव नजर आ सकता है। अगर आपके मल का रंग अचानक लाल हो जाए, तो यह लिवर की गर्मी का लक्षण हो सकता है। यह लिवर में गंदगी जमा होने का भी संकेत हो सकता है।
सिर में तेज दर्द
कुछ लोगों को लिवर में गर्मी होने पर सिर में दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आपके सिर में अचानक तेज दर्द शुरू हो, तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि डॉक्टर को दिखाएं।
थकान महसूस होना
अगर कोई व्यक्ति बिना काम किए थक जाता है या थकान महसूस करने लगता है, तो यह लिवर में गर्मी होने का लक्षण हो सकता है।
पेट की समस्याएं होना
कुछ लोगों को लिवर में गर्मी होने पर कब्ज और अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही आंखों का लाल होना, पेशाब का रंग बदलना आदि।
लिवर में गर्मी होने पर शरीर में ये लक्षण दिख सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।