शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कौन से लक्षण दिखते हैं?


Pragati Pandey
21-07-2025, 17:39 IST
www.herzindagi.com

    शरीर में कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल रहना काफी जरूरी होता है। इसके बढ़ने से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कौन से लक्षण दिख सकते हैं।

पैर में दर्द और ऐंठन

    अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ होगा, तो इसकी वजह से आपके पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। आपको चलते समय दर्द और झुनझुनी महसूस हो सकती है।

सीने में होगा दर्द

    अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ होगा, तो इसकी वजह से आपके सीने में दर्द भी हो सकता है। दरअसल, हार्ट को ब्लड पहुंचाने वाली धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने की वजह से यह समस्या हो सकती है।

सांस लेने में होगी समस्या

    अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ होगा, तो इसकी वजह से आपको सांस लेने में समस्या हो सकती है। दरअसल, हार्ट में समस्या होने पर आपको सांस लेने में भी समस्या हो सकती है।

थकान और सुस्ती होगी महसूस

    अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ होगा, तो इसकी वजह से आपको बिना काम किए भी थकान महसूस हो सकता है। इसके साथ ही आपको सुस्ती भी महसूस हो सकती है।

आंखो पर दिखेगा असर

    अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ होगा, तो इसकी वजह से आपके आंखों के आस-पास और पलकों पर पीले धब्बे दिख सकते हैं। ऐसा शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होने पर हो सकता है।

ब्लड प्रेशर बढ़ने की होगी समस्या

    अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ होगा, तो इसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से हार्ट की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

स्ट्रोक और हार्ट से संबंधित होंगी समस्याएं

    अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ होगा, तो इसकी वजह से आपको स्ट्रोक, हार्ट अटैक और अन्य कई शारिरीक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कोलेस्ट्ऱल को कंट्रोल करने के प्रयास करें।

    शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ये लक्षण दिख सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए Herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com