आपने कई सारे लोगों को देखा होगा, जिनके शरीर पर लाल रंग के चकत्ते या दाग होते हैं। ऐसे में आपके मन में यह प्रश्न जरूर आया होगा कि ऐसा क्यों होता है? आज इस खबर में हम बताएंगे कि त्वचा पर लाल चकत्ते क्यों हो जाते हैं। इस बारे में हमें Dr. Adarsh Dubey ( United Medicity Multispeciality Hospital & Medical College Prayagraj, UP.) ने जानकारी शेयर की है।
लाल चकत्ते की वजह
त्वचा पर लाल चकत्ते होने के लिए एलर्जी जिम्मेदार हो सकती है। दरअसल, कई बार लोग कुछ ऐसा खा लेते हैं या त्वचा पर लगा लेते हैं, जिससे उनको एलर्जी हो जाती है। इस वजह से उनके त्वचा पर लाल चकत्ते होने लगते हैं।
लाल चकत्ते क्यों होते हैं?
कुछ लोगों को वायरल इंफेक्शन जैसे- चिकन पॉक्स हो जाता है। इस इंफेक्शन की वजह से भी त्वचा पर लाल चकत्ते होने की संभावना बढ़ जाती है।
दाद होने के नुकसान
अगर व्यक्ति के शरीर में कहीं भी दाद या खसरा होता है, तो इस वजह से भी त्वचा पर लाल चकत्ते होने लगते हैं। कई बार इन लाल चकत्तों में जलन भी होने लगता है।
स्कार्लेट फीवर क्या है?
स्कार्लेट फीवर एक संक्रामक बीमारी है, जो ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया की वजह से होती है। इसमें भी शरीर में लाल चकत्ते होने की संभावना बढ़ जाती है। यह बीमारी ज्यादातर बच्चों को होती है।
फंगल इंफेक्शन से क्या होता है?
कुछ लोगों को बार-बार फंगल इंफेक्शन होता रहता है। ऐसे में इन लोगों को भी लाल चकत्ते होने की संभावना बनी रहती है। कुछ मामलों में लाल चकत्ते हो भी जाते हैं।
लाल चकत्ते होने का कारण
मौसम और वातावरण में होने वाले बदलाव को भी कुछ लोगों का शरीर सहन नही कर पाता है। ऐसी स्थिति में उन्हें लाल चकत्ते और दाने हो सकते हैं।
पोषक तत्वों की कमी से नुकसान
शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी लोगों के शरीर में लाल चकत्ते होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।
त्वचा पर लाल चकत्ते होने के ये कारण हो सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।