आज के समय में मोटापा एक समस्या बन चुकी है। कई सारे ऐसे लोग हैं, जो इस समस्या से परेशान हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि 1 हफ्ते में पैरों की चर्बी कैसे कम कर सकते हैं। इस बारे में हमें एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना ने जानकारी शेयर की है।
रोज करें लंजेस
अगर आपको अपने पैरों की चर्बी कम करनी हैं ,तो आप रोजाना लंजेस जरूर करें। इसे रोजाना करने से पैरों की चर्बी 1 हफ्ते में हो सकती है। इसके साथ ही कूल्हों की मांसपेशियां काफी मजबूत हो जाती हैं।
लंजेस करने की विधि
लंजेस को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ें और आगे की ओर झुकं। ऐसा करते समय आपकी जांघ जमीन के समानांतर नही होनी चाहिए। इसके साथ ही ध्यान दें कि पीछे वाला पैर का घुटना जमीन से थोड़ा ऊपर रहे। ऐसा करने के बाद वापस अपने सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप इसको 10 से 12 सेट में कर सकते हैं।
स्कावट से कम होगी पैर की चर्बी
अगर आपको अपने पैरों की चर्बी 1 हफ्ते में कम करना है, तो आप रोजाना स्कावट कर सकते हैं। इसे करने सें जांघों और कूल्हों की मांसपेशियों से फैट कम होता है। इसके साथ ही पैरों की मांसपेशियां मजबूत भी होती है।
स्कावट करने की विधि
स्कावट करने के लिए अपने दोनों पैरों को कंधों की चौड़ में रखते हुए अपने दोनों हाथों को आगे की और फैलाएं। इसके बाद जिस प्रकार कुर्सी पर बैठते हैं, वैसे ही नीचे की ओर बैठने का प्रयास करें। ऐसा करते समय आपकी पीठ और घुटने पैरों से आगे नही होने चाहिए। इस पोज में ऊपर आए और फिर नीचे जाएं। स्कावट को आप कम से 3 से 4 सेट में कर सकते है। 3 से 4 सेट में 12 से 15 बार करें।
काफ रेज करने के फायदे
अगर आपको अपने पैरों की चर्बी को कम करने के लिए आप रोजाना काफ रेज कर सकते हैं। इसे रोजाना करने से कूल्हों सही पूरे पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही यह पैर की चर्बी को कम करने में भी मदद कर सकता है।
काफ रेज करने की विधि
अगर आपको काफ रेज करना है, तो सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद पैरों को अपने कंधों की चौड़ाई में रखें। इसके बाद अपने पैरों के पंजों के बल खड़े होने का प्रयास करें और नीचे आने का प्रयास करें। इसे करने के लिए आप दीवार का सहारा ले सकते हैं। इसे आप 15 से 20 बार करें। काफ रेज को आप 3 से 4 सेट में रखें।
डाइट का रखें खास ख्याल
पैरों की चर्बी को कम करने के लिए ये एक्सरसाइज कारगर हो सकते हैं, लेकिन इनके साथ डाइट का भी खास ख्याल रखना होगा। आपको यह तय करना होगी कि आपकी डाइट में हेल्दी चीजें हों, जिन्हें खाने से फैट न बढ़ती हो।
1 हफ्ते में पैरों की चर्बी कम करने के लिए आप इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।