सर्दियों में कैथा खाने से क्या होता है?


Sneha Sharma
01-01-2025, 14:00 IST
www.herzindagi.com

    कैथा फल पूरे भारत में बहुत शौक से खाया जाता है। हालांकि यह अधिकतर गर्मियों में मिलता है, इसके लाभ सर्दियों में भी पाए जाते हैं। यह एक तीखा-मीठा फल होता है, जिसे विभिन्न प्रकार की चटनियां बनाने में भी उपयोग किया जाता है।

कैथा फल के फायदे

    आपको बता दें कि उस खट्टे मीठे फल के कई लाभकारी फायदे होते हैं। चलिए आपको बताते हैं इससे मिलने वाले फायदे के बारे में डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल (BHMS) से।

पेट के लिए कैथा फल के फायदे

    कैथा फल में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन C, विटामिन B, और बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। विशेष रूप से, यह फल पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

    आपको बता दें कि कैथा फल को वुड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। इसके अंदर ऐसे गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करते हैं और पेट के कीड़ों को भी बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में कैथा फल के फायदे

    यह फल कई तरह की बीमारी के उपचार में भी सहायता करता है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में करने के लिए भी इस फल का सेवन किया जाता है, इसमें मौजूद कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में डायबिटीज को बढ़ने से रोकते हैं।

सिर के दर्द के लिए कैथा फल के फायदे

    अचानक होने वाले सिर के दर्द के लिए भी वुड एप्पल बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से तेज सिर के दर्द में काफी राहत मिलेगी।

शरीर में एनर्जी के लिए

    अगर आपको अक्सर कमजोरी महसूस होती है, तो आप इस फल का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस फल में उच्च मात्रा प्रोटीन होता है। इसी कारण यह शरीर में एनर्जी को बढ़ाता है।

    कैथा फल के कई तरह के फायदे होते है, इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva