आजकल वजन को कम करने के लिए लोग आपने आहार में क्विनोआ को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्विनोआ का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए ?
क्विनोआ का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए ?
ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को त्वचा पर खुजली, सूजन की परेशानी है वो लोग क्विनोआ का सेवन कम मात्रा में करें। इससे आपको परेशानी हो सकती है।
पथरी की परेशानी
माना जाता है कि जिन लोगों को पथरी की परेशानी है उन लोगों को क्विनोआ का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या
अगर आपको रोजाना ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या रहती है तो इसमें ब्लड प्रेशर कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन कम मात्रा में करें।
खुजली की परेशानी
माना जाता है कि अगर जयादा मात्रा में क्विनोआ का सेवन किया जाए तो शरीर में खुजली की परेशानी हो सकती है। इससे एलर्जी बढ़ सकती है।
पाचन संबंधित समस्या
अगर आपको रोजाना अल्सर या पाचन संबंधित समस्या होती हैं तो आप क्विनोआ का सेवन कम मात्रा में करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ब्लोटिंग और दस्त की परेशानी
जयादा मात्रा में क्विनोआ का सेवन करने से हमें आंतों को नुकसान हो सकता है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इससे आपको ब्लोटिंग और दस्त की परेशानी भी हो सकती है।
सिरदर्द और घबराहट की परेशानी
आपको बता दें कि क्विनोआ में ऑक्सेलिक एसिड होता है जो श्वसन तंत्र के लिए सही नहीं माना जाता है। इसके अधिक सेवन से आपको सिरदर्द और घबराहट की परेशानी हो सकती है।
क्विनोआ में ऑक्सेलिक एसिड होता है जो श्वसन तंत्र के लिए सही नहीं माना जाता है। इसके अधिक सेवन से आपको सिरदर्द और घबराहट की परेशानी हो सकती है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com