अजवाइन के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?


Pragati Pandey
05-04-2025, 15:00 IST
www.herzindagi.com

    किचन में पाए जाने वाले मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अजवाइन और नींबू लगभग हर घर में मिल जाता है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अजवाइन के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है। इस बारे में हमें डॉ. आदर्श दुबे (यूनाइटेड मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, यूपी।) ने जानकारी शेयर की है।

पाचन की समस्या होगी कम

    अगर आपको पाचन से संबंधित समस्या होती रहती है, तो आप अजवाइन के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकती हैं। इसे पीने से पाचन की समस्या दूर हो सकती है और एसिडिटी से भी आराम मिल सकता है।

वजन घटाने में मददगार

    अगर आप वजन कम करने वाले हैं, तो वजन घटाने के लिए आप अजवाइन के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकती हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है, जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

बॉडी होगी डिटॉक्स

    अगर आपको अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना है, तो आप अजवाइन के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकती हैं। ऐसा करने से आपके शरीर से आसानी से टॉक्सिन निकल सकते हैं।

सर्दी-जुकाम में मिलेगा राहत

    अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है,  तो आप अजवाइन के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकती हैं।  दरअसल, अजवाइन की तासीर गर्म होती है और नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है।

ब्लोटिंग और गैस की समस्या होगी कम

    अगर आपको ब्लोटिंग और गैस की समस्या है, तो आप अजवाइन के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकती हैं। इसके सेवन से गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिल सकता है।

पीरियड क्रैम्प्स से मिलेगा आराम

    अगर आपको पीरियड के समय पेट में तेज दर्द होता है,  तो आप अजवाइन के पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकती है। यह दर्द को कम करने और आराम दिलाने में मदद कर सकता है।

अजवाइन का पानी बनाने की विधि

    अजवाइन में नींबू का रस मिलाकर पीने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालें और गैस पर हाई फ्लेम पर पकाएं। जब पानी 1 कप बच जाए, तो उसे छान लें। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

    अजवाइन के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, meta ai