बेल का चूर्ण खाने के क्या फायदे हैं?


Sneha Sharma
10-04-2025, 07:00 IST
www.herzindagi.com

    बेल एक ऐसा फल है जो गर्मियों में खूब खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेल का चूर्ण भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है? इसमें मौजूद पोषक तत्व गर्मियों की कई परेशानियों से राहत दिला सकते हैं। आइए जानते हैं बेल के चूर्ण के फायदे ग्रेटर कैलाश में स्थित स्माइल स्टूडियो की न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन से।

विटामिन से भरपूर

    आपको बता दें कि बेल का चूर्ण विटामिन C समेत कई ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताकत दोनों देता है।

पेट को ठंडक पहुंचाता है

    गर्मियों में पेट की जलन और गर्मी दूर करने के लिए बेल के चूर्ण को पानी के साथ लेना बेहद फायदेमंद है। इससे लू लगने का खतरा भी कम होता है।

इम्युनिटी होती है मजबूत

    बेल का चूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मदद करता है।

पाचन के लिए लाभदायक

    अगर आपको कब्ज, गैस या अपच जैसी समस्याएं हैं, तो बेल का चूर्ण बेहद कारगर हो सकता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।

आंतों के लिए लाभदायक

    बेल का चूर्ण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे आपकी आंतें स्वस्थ रहती हैं।

मेटाबॉलिज्म के लिए लाभदायक

    बेल का चूर्ण न सिर्फ़ पाचन को सुधारता है, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने में भी मदद करता है। तेज मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि आपका शरीर कैलोरी को जल्दी बर्न करता है।

बेल का चूर्ण बनाने का तरीका

    सबसे पहले बेल के फल को काटें और उसका गूदा निकाल लें। फिर इस गूदे को अच्छे से धूप में सूखा लें जब तक वो पूरी तरह से कड़ा न हो जाए। सूख जाने के बाद उसे पीसकर बारीक चूर्ण बना लें।

    अगर आपको कब्ज, गैस या अपच जैसी समस्याएं हैं, तो बेल का चूर्ण बेहद कारगर हो सकता है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva