सिक्के जैसे दिखने वाले बताशे खाने से मिलते हैं कमाल के फायदे


Smriti Kiran
04-11-2024, 14:16 IST
www.herzindagi.com

    पूजा-फंक्शन या कीर्तन में व्हाइट कलर के सिक्के की तरह दिखने वाली मिठाई को बताशा कहा जाता है। हेल्थ के लिहाज से यह मिठाई काफी सेहतमंद माना जाता है। आइए जानें इसे खाने से क्या होता है-

थकान मिटाए

    बताशा खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसके सेवन से थकान व कमजोरी भी दूर होती है।

ताकत बढ़ाए

    बताशे कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज के बेहतरीन सॉर्स हो सकते हैं। इसका सेवन ठंडे पानी के साथ करने से शरीर में ताकत आती है।

कमजोरी दूर करे

    धूप में चलने से अगर कमजोरी और लो महसूस होने लगा है, तो बताशे को पानी के साथ खा लें। अंदर से ताजगी महसूस होगी।

दिमाग पर असर

    बताशे को घी के साथ खाने से कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। इससे मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।

पाचन दुरुस्त करे

    देसी घी के साथ बताशे खाने से बदलते मौसम में भी पेट संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। इससे कब्ज, गैस आदि से छुटकारा मिलता है।

कफ मिटाए

    देसी घी के साथ बताशे का सेवन करने से कफ दोष काफी हद तक कम हो जाता है। इससे गले में कफ जमने की समस्या भी दूर होती है।

हड्डियां मजबूत बनाए

    देसी घी और बताशे को साथ में खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसे बच्चा-बूढ़ा कोई भी खा सकता है।

    आप भी खाएं बताशे। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com