जैसे हमारे शरीर को फलों की आवश्यकता होती है, वैसे ही ड्राई फ्रूट्स की भी जरूरत होती है। जब हम ड्राई फ्रूट्स के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले काजू और किशमिश का नाम आता है। लेकिन ये दो ड्राई फ्रूट्स के अलावा भी और कई प्रकार के ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए कई प्रकार के लाभकारी होते हैं।
मैकाडामिया नट्स के फायदे
आपने मैकाडामिया नट्स के बारे में जरूर सुना होगा। यह नट्स अन्य ड्राई फ्रूट्स की तरह पाचन और वजन कम करने में बेहद फायदेमंद होता है। चलिए, जानते हैं इसके फायदे।
स्किन के लिए
मैकाडामिया नट्स में विटामिन C पाया जाता है, जो न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी उतना ही लाभकारी होता है। खासकर सर्दियों में होने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए यह नट्स बेहद उपयोगी साबित होते हैं।
वजन कम करने में सहायक
आजकल के खानपान की वजह से कई लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करना चाहते हैं, तो मैकाडामिया नट्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।
विटामिन से भरपूर
मैकाडामिया नट्स कई प्रकार के विटामिन से भरपूर होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। आप इसे अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं, इसके स्वास्थ्य लाभ का पूरा फायदा उठाया जा सके।
बालों की सेहत के लिए
मैकाडामिया नट्स बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसके सेवन से न केवल त्वचा को पोषण मिलता है, बल्कि बालों को भी मजबूती मिलती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और विटामिन C बालों को और अधिक चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
शरीर में सूजन होती है कम
जानकारी के लिए बता दें कि मैकाडामिया नट्स शरीर में होने वाली सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर और चेहरे की सूजन को घटाने में सहायक हो सकते हैं। अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से सलाह लें।
मैकाडामिया नट्स का सेवन कर रहे हैं, तो आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com