बासी आटे से रोटी बनाने के नुकसान


Nikki Rai
02-03-2023, 16:20 IST
www.herzindagi.com

    अक्सर घर में आटा ज्यादा गूंथ लिया जाता है, जिसे बाद में फ्रिज में रख दिया जाता है और घंटों बाद उससे रोटी बनाई जाती है। क्या आपने कभी बासी आटे की रोटी बनाने के नुकसान के बारे में सोचा है। आइए जानें-

फर्मेंटेशन की प्रक्रिया

    गीले आटे में फर्मेंटेशन की क्रिया जल्दी शुरू हो जाती है इसलिए इस आटे में कई तरह के बैक्टीरिया और हानिकारक केमिकल्स पैदा हो जाते हैं जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।

पेट में दर्द

    बासी आटे से बनी रोटियां बासी रोटी के समान ही होती हैं। ऐसे में इसके सेवन से पेट में दर्द होना एक सामान्य समस्या होती है।

कब्ज की समस्या

    गेहूं के आटे को डाइजेस्ट होने में वक्त लगता है। कब्ज के मरीजों को बासी आटे की रोटी खाने से बचना चाहिए। इससे समस्या और भी बढ़ सकती है।

इम्यूनिटी होती है कमजोर

    बासी आटे की रोटी से इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में हमेशा ताजा गूंथे आटे की ही रोटियां खाएं।

शास्त्र के अनुसार

    शास्त्रों में भी बासी आटे की रोटी नहीं खाने का उल्लेख किया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि बासी आटा एक पिंड के समान होता है जो की नकारात्मक शक्तियों का घर बनता है।

बासी भोजन भूत का

    शास्त्रों की मानें तो बासी खाना भूत का होता है। ऐसे में आपके घर में हर कोई हमेशा बीमार रह सकता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार

    विशेषज्ञों के अनुसार आटे को गूंथने के बाद उसका इस्तेमाल जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। ऐसे इसमें रासायनिक बदलाव आने लगते हैं जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक होते हैं।

    आपको भी बासी आटे की रोटी बनाने से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com