भारतीय घरों में आपको लहसुन और प्याज दोनों ही आसानी से मिल जाएंगे। प्रत्येक दिन सब्जी बनाने के लिए इन दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि लहसुन के साथ प्याज खाने से क्या होता है। इस बारे में हमें Dr. Adarsh Dubey ( United Medicity Multispeciality Hospital & Medical College Prayagraj, UP.) ने जानकारी शेयर की है।
लहसुन और प्याज के पोषक तत्व
लहसुन और प्याज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए क्या खाएं?
अगर आप रोजाना लहसुन और प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। ऐसे में आप बार-बार बीमार होने से भी बच जाते हैं।
हाइपरटेंशन में क्या खाएं?
अगर कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसे बार-बार हाइपरटेंशन की समस्या होती है, तो वह डॉक्टर की सलाह पर लहसुन के साथ प्याज खा सकता है। ऐसा करने से इस समस्या का समाधान हो सकता है।
माइग्रेन का समाधान
अगर किसी व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या हो, तो वह अपनी डाइट में लहसुन के साथ प्याज शामिल कर सकता है। माइग्रेन में लहसुन के साथ प्याज शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के फूड्स
शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना अपना डाइट में लहसुन के साथ प्याज को शामिल कर सकते हैं। ऐसा करने से शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल इकट्ठा नही हो पाता है।
लहसुन प्याज के पोषक तत्व
लहसुन और प्याज के पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के पोषण के जरूरी होता है।
फ्री- रेडिकल्स से बचने के लिए क्या खाएं?
लहसुन और प्याज में एलियम नामक तत्व पाया जाता है। ऐसे में यह आपको फ्री- रेडिकल्स डैमेज से बचाने में मदद करता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
लहसुन के साथ प्याज खाने के कई फायदे हैं, लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो बिना डॉक्टर की सलाह के न सेवन करें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।