रोजाना सूखा पोहा खाने से क्या होता है?


Pragati Pandey
01-03-2025, 10:34 IST
www.herzindagi.com

    नाश्ते में पोहा खाना हर किसी को पसंद होता है। इसे खाने से सेहत को फायदे भी मिलते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि रोजाना सूखा पोहा खाने से क्या होता है। इस बारे में हमें  Dr. Adarsh Dubey ( United Medicity Multispeciality Hospital & Medical College Prayagraj, UP.) ने जानकारी शेयर की है।

कार्बोहाइड्रेट्स के सोर्स

    अगर आपको शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो आप रोजाना सूखा पोहा भी खा सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है।

कब्ज में क्या खाएं?

    अगर आपको बार-बार कब्ज की समस्या होती है, तो आप रोजाना सूखा पोहा खा सकते हैं। इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है, तो कब्ज जैसी समस्या से आपको बचाने में मदद करती है।

ग्लूटेन फ्री पोहा के फायदे

    अगर आपको ग्लूटेन से समस्या है। अर्थात, ग्लूटेन इन्टॉलरेंस है, तो आप अपनी डाइट में सूखा पोहा को शामिल कर सकते हैं। यह ग्लूटेन फ्री होता है। ऐसे में इसे खाने से आपको लाभ होगा।

क्या शुगर में पोहा खा सकते हैं?

    अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है, तो आप अपनी डाइट में सूखा पोहा शामिल कर सकते हैं। इसमें प्री- बायोटिक होता है, जो ऑटोमेटिक शुगर लेवल को मेंटेन कर सकता है। डॉक्टर की सलाह पर ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

एनीमिया में सूखा पोहा खाने के फायदे

    अगर आपको एनीमिया की शिकायत है, तो आप अपनी डाइट में सूखा पोहा शामिल कर सकते हैं। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो एनीमिया को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।

सूखा पोहा खाने के फायदे

    अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है, तो आप अपनी डाइट में सूखा पोहा शामिल कर सकते हैं। इसमें खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

सूखा पोहा कैसे खाएं?

    सूखा पोहा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसे रोज की डाइट में शामिल कर रहे हैं, तो इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें। आप डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह पर सूखा पोहा का सेवन करें।

    सूखा पोहा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik