इस स्वतंत्रता दिवस इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
Jyoti Shah
30-07-2023, 12:15 IST
www.herzindagi.com
भारत इस बार 15 अगस्त को 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बार आजादी का जश्न मनाने आप किसी ऐसी जगह जाने का प्लान बना सकते हैं, जो हमारे देश के इतिहास से जुड़ी है। आइए, जानते हैं उन जगहों के बारे में-
वाघा बॉर्डर
अमृतसर के पास स्थित वाघा बॉर्डर पर वर्ष 1959 से हर दिन यहां आजादी का जश्न अनोखे ढंग से मनाया जाता है। यह भारत और पाकिस्तान का बॉर्डर है।
लाल किला
दिल्ली में स्थित लाल किला से भारत के पहले प्रधान मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और भाषण दिया था। इस किले को मुगल सम्राट शाहजहां ने 1639 में बनवाया था।
सेलुलर जेल
अंडामन निकोबार में स्थित सेलुलर जेल ब्रिटिश शासन के दौरान कालापानी के नाम से जानी जाती है। यहां अंग्रेजों ने कई स्वतंत्रता सेनानियों को कैद किया था।
झांसी का किला
झांसी का किला वर्ष 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीकात्मक स्मारक के रूप में जाना जाता है। इससे जुड़ा इतिहास भी बहुत ही रोचक है।
पोरबंदर
महात्मा गांधी का जन्मस्थान पोरबंदर गुजरात में स्थित है। यहां कीर्ति मंदिर और महात्मा गांधी का घर घूमने योग्य है। यहां स्थान गांधी के जीवन और लेखन को दर्शाता है।
जैसलमेर सीमा
जैसलमेर सीमा भारत और पाकिस्तान को विभाजित करने वाली सीमा है। इस स्वंतत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना को महसूस करना चाहते हैं, तो यहां घूमने का प्लान बनाएं।
कारगिल युद्ध स्मारक
भारत और पाकिस्तान के बीच 90 के दशक में हुए कारगिल युद्ध में भारत के कई जवान शहीद हुए थे। उनके सम्मान में कारगिर युद्ध स्मारक का निर्माण किया गया है।
आजादी के इतिहास से जुड़ी इन जगहों पर इस स्वतंत्रता दिवस घूमने का प्लान बनाएं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com