प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है हरियाणा के ये हिल्स


Jyoti Shah
28-07-2023, 12:07 IST
www.herzindagi.com

    अगर आप अपनी डेली लाइफ से परेशान हो गए हैं और किसी नेचुरल जगह पर घूमने की सोच रहे हैं, तो हरियाणा के हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट हैं।

वीकेंड प्लान

    अगर आपको पहाड़ों में घूमना पसंद है, तो हरियाणा के ये बेहतरीन हिल्स आपके वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं।

सोहना हिल्स

    यह दिल्ली से लगभग 64 किमी दूर है। सोहना हिल्स हरियाणा की बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है।

मोरनी हिल्स

    मोरनी हिल्स हरियाणा के पंचकुला में मौजूद है। यहां का नजारा काफी खूबसूरत है, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।

टिक्कर ताल

    मोरनी हिल्स घूमने के बाद आप टिक्कर ताल जा सकते हैं। यहां दो खूबसूरत झीलें हैं। साथ ही आप बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं।

करोह पीक

    हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित करोह पीक बहुत ही सुंदर जगह है। यहां सुबह ट्रैकिंग का मजा लिया जा सकता है।

तोशाम हिल्स

    हरियाणा में मौजूद तोशाम हिल्स एक लोकप्रिय जगह है। इसे धर्म नगरी के रूप में भी जाना जाता है।

पवेरा हिल्स

    पवेरा हिल्स में ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगल काफी फेमस है। यहां मानसून में सबसे ज्यादा लोग पहुंचते हैं।

    आप भी हरियाणा के इन हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com