पीरियड बंद होने के लक्षण क्या होते हैं?


Jyoti Shah
19-05-2024, 17:00 IST
www.herzindagi.com

    एक उम्र के बाद महिलाओं को पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं, जिसके कुछ लक्षण भी नजर आने लगते हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि पीरियड बंद होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं। इस बारे में हमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉक्‍टर के.के. अग्रवाल से जानकारी मिली है।

रात में पसीना आना

    अगर आपको रात में सोते वक्त बेवजह पसीना आने की समस्या होने लगी है, तो यह पीरियड्स के बंद होने का लक्षण हो सकता है।

अचानक गर्मी महसूस होना

    पीरियड बंद होने पर आपको अचानक तेज गर्मी महसूस हो सकती है। ऐसे में काफी पसीना आता है और त्वचा लाल हो जाती है।

नींद का पैटर्न बिगड़ना

    अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है और इसके साथ ही, मूड भी बदलता रहता है, तो यह पीरियड बंद होने का संकेत हो सकता है।

थकान रहना

    पीरियड्स बंद होने की स्थिति में आपको हर समय थकान महसूस हो सकती है। साथ ही, बहुत ज्यादा चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

वजन का बढ़ना

    कई बार पीरियड्स बंद होने की स्थिति में बिना किसी कारण के वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में महिलाओं को चलने-फिरने में परेशानी होती है।

इर्रेगुलर पीरियड्स

    अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे हैं या पूरी तरह आने बंद हो गए हैं, तो यह भी पीरियड बंद होने का संकेत हो सकता है।

शरीर में दर्द रहना

    पीरियड्स बंद होने पर महिलाओं के शरीर में दर्द बना रह सकता है। साथ ही, सिर में दर्द और शरीर में सूजन भी नजर आने लगती है।

    पीरियड बंद होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।