पेट दर्द और दस्त की समस्या सामान्य रूप से आम होती है। अक्सर ऐसा होता है जब हम बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं, जिससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है।
पेट में इंफेक्शन होने पर क्या लक्षण होते है?
पेट दर्द और अन्य समस्याएं पेट में इन्फेक्शन के कारण भी हो सकती हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में, आइए जानते हैंDr Manoj Gupta Head - Liver Transplant & Surgical Gastroenterology Psri Hospital कि पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं।
गलत खानपान होता है कारण
पेट में इन्फेक्शन के दौरान आंतों में सूजन और वायरल इन्फेक्शन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। यह अक्सर गलत खानपान के कारण होता है।
दस्त और ऐंठन की समस्या
पेट में इन्फेक्शन होने पर दर्द, दस्त और ऐंठन की समस्या बनी रहती है, और कभी-कभी फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।
शरीर में पानी की कमी
यह भी महत्वपूर्ण है कि पानी की कमी से भी पेट में इन्फेक्शन हो सकता है, इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें।
आंतों में सूजन
पेट में इन्फेक्शन के अन्य लक्षणों में लूज मोशन, क्रैंप्स, खून आना, पानी की कमी, पेट में ऐंठन और आंतों में सूजन शामिल हो सकते हैं।
पेट इन्फेक्शन से बचाव
पेट इन्फेक्शन से बचाव के लिए ठोस खाने से बचें और ज्यादातर जूस और पानी का सेवन करें। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
कैफीन और शराब से परहेज करें
साथ ही, कैफीन और शराब से परहेज करें और जंक फूड का सेवन न करें। इस दौरान, अपनी हाइजीन का खास ध्यान रखें।
कैफीन और शराब से परहेज करें और जंक फूड का सेवन न करें।इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com