क्या आपको भी दिनभर नींद आती रहती है? क्या आप भी थका-थका महसूस करते रहते हैं। चलिए इस लेख में नींद भगाने के उपाय बताएं।
कितनी नींद होती है जरूरी
आपको बार-बार नींद आने का मतलब है कि आपकी रात की नींद पूरी नहीं होती। ध्यान रखें कि एक एडल्ट को 7-8 घंटे की नींद जरूरी होती है।
बनाएं रूटीन
बार-बार नींद आती है तो पहले अपना एक रूटीन सेट करें। सोने से 1 घंटा पहले अपने फोन को किनारे रख दें और स्क्रीन टाइम कम कर दें। एक टाइम सेट करें कि आप कब सोएंगे और कब उठेंगे। इस तरह यह ओवरस्लीपिंग की समस्या को कम करेगा।
हेल्दी फूड का सेवन
अगर आप बहुत ज्यादा जंक फूड का सेवन करते हैं तो वह आपकी नींद पर भी असर डालता है। इसलिए अपने आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। स्वस्थ्य विकल्पों को चुनें और फ्राइड और फास्ट फूड से बचें।
अवॉयड नैपिंग
हम सोचते हैं कि दिन में 1-2 घंटे की नींद से हम फ्रेश हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता। अगर आप दिन में नैप लेते हैं तो यह भी ओवरस्लीपिंग का कारण बनता है।
एक्सरसाइज करें
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। अपने शरीर को एक्टिव रखें। आप जब ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं तो शरीर थकता है और नींद आती है, इसलिए रोजाना एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें।
रोजाना टहलें
दिन में खाना खाने के बाद आप 20-25 मिनट जरूर टहलें। इससे आलस दूर होगा और आपको नींद भी नहीं आएगी। इसके साथ ही पर्याप्ता मात्रा में पानी भी पिएं।
अगर आपको भी दिन में ज्यादा नींद आती है, तो इन टिप्स को आजमाएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें Herzindagi.com